करवाचौथ के लिए बेस्ट हेयर स्टाइल, सूट, साड़ी लहंगा सभी में लगेंगी खूबसूरत

करवाचौथ पर साड़ी, लहंगा या सूट पर अगर अच्छी हेयर स्टाइल हो तो लुक में चार-चांद लग जाते हैं। अगर आप भी कुछ नया हेयर स्टाइल ट्राई करना चाहती हैं तो इन लुक्स को करवाचौथ पर कॉपी कर सकती हैं।

करवाचौथ पर अपने लुक को और भी खूबसूरत बनाना चाहती हैं तो एक्ट्रेस, सेलेब्स और लेटेस्ट हेयर स्टाइल को कॉपी कर सकती हैं। जूड़ा से लेकर चोटी और खुले बालों में आप पर क्या अच्छा लगेगा। आप खुद चुन लें।
1/7 Image Source : India Tv
करवाचौथ पर अपने लुक को और भी खूबसूरत बनाना चाहती हैं तो एक्ट्रेस, सेलेब्स और लेटेस्ट हेयर स्टाइल को कॉपी कर सकती हैं। जूड़ा से लेकर चोटी और खुले बालों में आप पर क्या अच्छा लगेगा। आप खुद चुन लें।
2/7 Image Source : Instagram
आलिया भट्ट ने बंगाली स्टाइल में साड़ी पहनी है और उसके साथ बालों का जूड़ा बनाया हुआ है। साड़ी के साथ आप भी जूड़ा बना सकती हैं और उसे साड़ी के मैचिंग फूलों से सजा सकती हैं।
3/7 Image Source : Instagram
राधिक अंबानी की तरह मैसी चोटी लहंगे पर खूबसूरत लुक देती है। आप चाहें तो बालों का जूड़ा बनाकर गजरा लगा सकती हैं। इससे एकदम नीट लुक मिलेगा। लगंहा और सूट दोनों पर ये हेयर स्टाइल अच्छे लगेंगे।
4/7 Image Source : Instagram
अगर लंबे बाल हैं तो साड़ी के साथ गूंथकर चोटी बना सकती हैं। चोटी में आप ऊपर गजरा और नीचे खूबसूरत रिबन लगा सकती हैं। इसके साथ अच्छे ईयर रिंग आपके लुक को खूबसूरत बना सकते हैं।
5/7 Image Source : Instagram
साड़ी के साथ जूड़ा और गजरा वाला स्टाइल ऑल टाइम फैशन है। आप भी नीता अंबानी की तरह बीच की मांग निकालकर जूड़ा बना लें और उस पर गजरा लगा सकती हैं।
6/7 Image Source : Instagram
लहंगा साड़ी के साथ खुल बाल रखना चाहती हैं और बाल मिड लेंथ के हैं तो इसके साथ आगे से पतली छोटी गूंथकर चोटी बना लें और उन्हें पीछे टाई कर लें। ऊपर से लंबाई में गजरा लगा लें। शिल्पा शेट्टी के लुक को कॉपी कर लें।
7/7 Image Source : Instagram
अगर आप खुले बालों के साथ कुछ नया हेयर स्टाइल करना चाहती हैं तो मार्केट में एक से एक खूबसूरत हेयर एक्सेसरीज मिल जाएंगी, जिन्हें आप सिंपली अपने बालों में लगा सकती हैं।