न्यूयॉर्क फैशन वीक में लाल मखमली लहंगे में दिखी भूमि पेडनेकर, पेश किया नज़राना का ब्राइडल कलेक्शन

न्यूयॉर्क फैशन वीक में एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर रैंप ने नाज़राना का खूबसूरत SS27 कलेक्शन पेश किया। एक्ट्रेस डार्क रेड कलर के बेलूर मठ लहंगे में शोस्टॉपर बनकर रैंप पर उतरीं और अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा। तस्वीरों में देखिए लेटेस्ट ब्राइडर कलेक्शन।

एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने न्यूयॉर्क फैशन वीक में अपना जलवा बिखेरा। इंटरनेशनल रैंप पर डेब्यू करते हुए भूमि ने डिजाइनर नजराना के SS27 शो को प्रस्तुत किया। एक्ट्रेस लाल रंग के बेहद खूबसूरत लहंगे में नजर आईं। भूमि के लहंगे पर हाथ से कढ़ाई की गई और इसे मखमली चोली के साथ बारीक चांदी की कारीगरी और फूलों के साथ तैयार किया गया है।
1/5 Image Source : Insta: @nazranaanj
एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने न्यूयॉर्क फैशन वीक में अपना जलवा बिखेरा। इंटरनेशनल रैंप पर डेब्यू करते हुए भूमि ने डिजाइनर नजराना के SS27 शो को प्रस्तुत किया। एक्ट्रेस लाल रंग के बेहद खूबसूरत लहंगे में नजर आईं। भूमि के लहंगे पर हाथ से कढ़ाई की गई और इसे मखमली चोली के साथ बारीक चांदी की कारीगरी और फूलों के साथ तैयार किया गया है।
2/5 Image Source : Insta: @nazranaanj
भूमि पेडनेकर ने बेलूर मठ नाम का शानदार मखमली गहरा लाल लहंगा पहना था। जिसका डिजाइन बेलूर मठ स्थित श्री रामकृष्ण मंदिर से प्रेरित है। मखमली लहंगे को चमकदार ऑर्नामेंट्स और चांदी की कढ़ाई से तैयार किया गया है। लहंगे पर फूलों और ट्रेडिशनल मोटिफ्स का काम किया गया है। जिससे ये लहंगा काफी भव्य नजर आ रहा है।
3/5 Image Source : Insta: @nazranaanj
लहंगे के सेंटर में एक हंस बने हुए हैं। डिजाइनर के अनुसार, हंस परमात्मा या सर्वोच्च आत्मा का प्रतीक होता है और स्वामी विवेकानंद के डिजाइन किए गए प्रतीक चिन्ह के केंद्र में दिखाई देता है।
4/5 Image Source : Insta: @nazranaanj
लहंगे को मैचिंग फिटेड ब्लाउज के साथ पहना गया था, जिसमें स्वीटहार्ट नेकलाइन और नाजुक स्ट्रैप्स बनाए गए हैं। ये पारंपरिक पहनावे को एक मॉर्डन टच देता है। भूमि ने इस लहंगे के साथ डायमंड ज्वेलरी और गुंथी हुई बालों की चोटी के साथ स्टाइल किया है।
5/5 Image Source : Insta: @nazranaanj
लहंगे के साथ पारंपरिक तरीके से दुपट्टा ओढ़ने की बजाय, इसे ट्रांसपेरेंट रेड नेट को केप की तरह स्टाइल किया गया है। एक्ट्रेस ने सामने से दुपट्टे को अपनी बाहों के चारों ओर लपेटा है। चलते समय केप की तरह दुपट्टा पीछे लहरा रहा है।