बिग बॉस की सबसे यंग कंटेस्टेंट अरिश्फा खान के ग्लैम लुक्स, ट्रेंडी दिखने के लिए टीनएज गर्ल्स कर सकती हैं कॉपी

बिग बॉस 20 की यंगेस्ट कंटेस्टेंट अरिश्फा खान इन दिनों टीनएज गर्ल्स की पहली पसंद बनी हुई हैं। उनके फैशन, स्टाइल और सादगी पर आप भी फिदा हो जाएंगे। तस्वीरों में देखिए अरिश्फा खान के ग्लैम लुक्स।

बिग बॉस 20 में अरिश्फा खान सबसे कम उम्र की कंटेस्टेंट हैं, जो न सिर्फ बिग बॉस के घर में बल्कि बाहर भी छाई हुई हैं। उनके फैशन, स्टाइल और ड्रेसिंग को टीनएज गर्ल्स काफी पसंद कर रही हैं।
1/10 Image Source : India Tv
बिग बॉस 20 में अरिश्फा खान सबसे कम उम्र की कंटेस्टेंट हैं, जो न सिर्फ बिग बॉस के घर में बल्कि बाहर भी छाई हुई हैं। उनके फैशन, स्टाइल और ड्रेसिंग को टीनएज गर्ल्स काफी पसंद कर रही हैं।
2/10 Image Source : Insta: @arishfakhan138
बार्बी डॉल वाले इस पिंक लुक में अरिश्फा खान बेहद खूबसूरत लग रही हैं। पिंक पोलका डॉट्स टॉप और फ्रिल स्कर्ट वाला उनका ये लुक कॉलेज गोइंग गर्ल्स को खूब पसंद आएगा। इसके साथ खुले बाल और हेयर क्लिप लुक को खूबसूरत बना रही हैं।
3/10 Image Source : Insta: @arishfakhan138
अरिश्फा खान सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं। उनके 29 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं जो हर रोज बढ़ते जा रहे हैं। पर्पल वन शोल्डर गाउन में अरिश्फा गजब की खूबसूरत लग रही हैं।
4/10 Image Source : Insta: @arishfakhan138
रेड लॉन्ग स्लीव्स गाउन में अरिश्फा बेहद हसीन लग रही हैं। उनकी सादगी भरा अंदाज टीनएज गर्ल्स को काफी पसंद आ रहा है।
5/10 Image Source : Insta: @arishfakhan138
जैकेट में भी अरिश्फा खान ग्लैम लुक में दिख रही हैं। क्रॉप टॉप के साथ ब्राउन जैकेट और उस पर बड़े झुमके अलग लुक दे रहे हैं।
6/10 Image Source : Insta: @arishfakhan138
सिर्फ वेस्टर्न आउटफिट्स ही नहीं अरिश्फा खान एथनिक वियर में भी खूबसूरत लगती हैं। उनके कॉटन के सूट और बेल स्लीव उन्हें सबसे अलग बनाती हैं।
7/10 Image Source : Insta: @arishfakhan138
स्लीवलेस पोलका डॉट टॉप और उसके साथ रेड हेयर बैंड दिखने में काफी खूबसूरत लग रहा है। स्कूल कॉलेज गोइंग गर्ल्स इस लुक को कॉपी कर सकती हैं।
8/10 Image Source : Insta: @arishfakhan138
सिर्फ ड्रेस और लुक्स ही नहीं उनकी हेयर स्टाइल भी लुक्स के साथ बदलती रहती है। कैजुअल स्वेट शर्ट के साथ उनकी बीड्स लगी चोटी चेहरे पर मासूमियत दिखा रही है।
9/10 Image Source : Insta: @arishfakhan138
अरिश्फा खाने के लुक के साथ उनकी स्टेटमेंट ज्वेलरी भी सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। बाजू बंद और गोल्ड स्टाइलिश ज्वेलरी को आप वेस्टर्न आउटफिट के साथ कैरी कर सकते हैं।
10/10 Image Source : Insta: @arishfakhan138
पार्टी में स्टाइलिश और खूबसूरत लुक के लिए आप मर्मेड स्टाइल वाला अरिश्फ खान जैसा गाउन पहन सकते हैं। आंखों पर शाइनी ग्लिटर स्टार और मेकअप आपको परफेक्ट पार्टी लुक देगा।