करवा चौथ पर लाल साड़ी पहनकर हो गई हैं बोर, तो ट्राई करें ये ट्रेंडी पेस्टल कलर्स

अगर आप इस बार करवा चौथ पर अलग कलर की साड़ी ट्राई करना चाहती हैं तो आप कुछ इस तरह के ट्रेंडी पेस्टल कलर्स आज़मा सकती हैं।

करवा चौथ पर ज़्यादातर महिलाएं लाल या मरून रंग की साड़ी या लहंगा पहनना पसंद करती हैं। अगर आपने कई बार यह कलर पहन लिया है और इस बार कुछ अलग रंग ट्राई करना चाहती हैं तो आप ये ट्रेंडी पेस्टल कलर्स ट्राई कर सकती हैं। देखें मनीष मल्होत्रा और राहुल मिश्रा के कुछ बेहतरीन साड़ी डिजाइन
1/6 Image Source : Manish Malhotra / Rahul Mishra
करवा चौथ पर ज़्यादातर महिलाएं लाल या मरून रंग की साड़ी या लहंगा पहनना पसंद करती हैं। अगर आपने कई बार यह कलर पहन लिया है और इस बार कुछ अलग रंग ट्राई करना चाहती हैं तो आप ये ट्रेंडी पेस्टल कलर्स ट्राई कर सकती हैं। देखें मनीष मल्होत्रा और राहुल मिश्रा के कुछ बेहतरीन साड़ी डिजाइन
2/6 Image Source : Manish Malhotra
गोल्डन शेड्स में ऑर्गेंजा या टिश्यू सिल्क साड़ी: अगर आपको ग्लैमरस लुक चाहिए यो आप कुछ इस तरह की ऑर्गेंजा या टिश्यू सिल्क में गोल्डन शेड्स की साड़ी का चुनाव कर सकती हैं। इस साड़ी के बॉर्डर पर ज़रदोज़ी का काम है साथ ही एम्बेलिश्ड गोल्डन ब्लाउज और मैचिंग चोकर नेकलेस पहना गया है।
3/6 Image Source : Rahul Mishra
फ्लोरल प्रिंटेड और एम्ब्रॉयडरी साड़ी: अगर आप यूनिक कलर ट्राई करना चाहती हैं तो राहुल मिश्रा की हल्के नीले रंग में कुछ इस तरह की फ्लोरल साड़ी चुन सकती हैं। यह फ्लोरल प्रिंटेड साड़ी जॉर्जेट, शिफॉन या ऑर्गेंजा जैसा फैब्रिक पर बनी है। इस साड़ी पर सीक्विन की डिटेलिंग है और बॉर्डर पर मल्टी-कलर एम्ब्रॉयडरी का काम है।
4/6 Image Source : Manish Malhotra
आइवरी और सॉफ्ट बेज कलर की साड़ी: अगर आप शैंपेन गोल्ड, आइवरी और सॉफ्ट बेज टोन पसंद आता है तो करीना कपूर की तरह कुछ इस तरह की साड़ी पहन सकती हैं। यह साड़ी शीर ट्यूल नेट और ट्यूल फैब्रिक में बनी है जो आपके लुक को ड्रीमी बना सकती है।
5/6 Image Source : Manish Malhotra
लाइट पिंक सीक्विन शिमर साड़ी: आजकल सीक्विन शिमर साड़ी का महिलाओं के बीच खूब क्रेज देखने को मिल रहा है। यह जॉर्जेट या नेट बेस पर बनी पूरी तरह से शिमर और सीक्विन वर्क वाली साड़ी है। इस हल्के गुलाबी रंग की साड़ी पर पूरे फैब्रिक में बारीक सीक्विन का काम किया गया है जो इसे शाइनी लुक देता है।
6/6 Image Source : Rahul Mishra
अगर आपको ग्रे, सफेद या हरे कलर में पेस्टल रंग का चुनाव करना है तो आप कुछ इस शेड्स में हेवी एम्ब्रॉयडरी वाली साड़ी पहन सकती हैं।