चोली से लेकर घागरा और चुनरी तक, गरबा नाइट के लिए देखें सेलेब्स के लुक

गरबा के लिए क्या पहनना है, इसे लेकर कंफ्यूज हैं तो आप एक्ट्रेस के खूबसूरत गरबा लुक्स को कॉपी कर सकती हैं। ज्वेलरी से लेकर हेयर स्टाइल तक कोई चीज सोचने की जरूरत नहीं पड़ेगी। देखिए तस्वीरें।

नवरात्रि पर गरबा नाइट में खूबसूरत दिखना है तो आप सेलेब्स के लुक को कॉपी कर सकती हैं। हेयर स्टाइल से लेकर दुपट्टा तक आप सब कुछ कॉपी कर सकती हैं, भीड़ में आप सबसे अलग दिखेंगी।
1/6 Image Source : Instagram
नवरात्रि पर गरबा नाइट में खूबसूरत दिखना है तो आप सेलेब्स के लुक को कॉपी कर सकती हैं। हेयर स्टाइल से लेकर दुपट्टा तक आप सब कुछ कॉपी कर सकती हैं, भीड़ में आप सबसे अलग दिखेंगी।
2/6 Image Source : Instagram
कंगना रनौत की तरह पीले और लाल-गुलाबी शेड वाले प्रिंटेड लहंगा चोली गरबा के लिए बेस्ट ऑप्शन हैं। बालों की चोटी बना लें और उसके साथ खूबसूरत रिबन लगा लें। इससे एकदम गरबा लुक मिलेगा।
3/6 Image Source : Instagram
लड़कियां आलिया की तरह खूबसूरत स्कर्ट और उसके साथ मिरर वाली चोली और सिर पर स्कार्फ के साथ ट्रेंडी लुक कैरी कर सकती हैं। नाइट के लिए ब्लैक स्कर्ट और मांगटीका के साथ गुजराती लुक तैयार करें।
4/6 Image Source : Instagram
मार्केट में इन दिनों गुजराती लहंगे, दुपट्टे और ब्लाउज भी मिल रहे हैं। आप डांडिया या गरबा नाइट के लिए खरीद सकते हैं। मल्टीकलर प्रिंट के लहंगे गरबा के लिए बेस्ट आउटफिट हैं।
5/6 Image Source : Instagram
आप चाहें को स्कर्ट या लहंगे के साथ कृति सेनन के जैसी नूडल स्ट्रेप लॉन्ग चोली या कुर्ती भी कैरी कर सकती हैं। टिपिकल गुजराती लुक पाने के लिए आप जान्हवी कपूर के जैसा लुक कैरी कर सकती हैं।
6/6 Image Source : Instagram
गर्लिश लुक के लिए अनन्या पांडे या सुहाना खान के जैसे खूबसूरत लहंगे गरबा नाइट में पहन सकती हैं। सिंपल लुक रखना है तो नीचे प्रिंटेड स्कर्ट उसके साथ मल्टी कलर दुपट्टा और चोली में ब्लैक फिटिड ब्लाउज या टीशर्ट पहन सकती हैं।