सफेद बालों को काला बनाने के लिए कर लें ये आसान उपाय

आचार्य बाल कृष्ण की मानें तो तुलसी के पत्ते बालों को नेचुरली काला बनाने में असरदार साबित होते हैं। इसके लिए तुलसी के पत्तों को आंवले का फल या रस में मिक्स करें। इसमें भंगरैया के पत्ते का रस बराबर मिला लें इसे लगाने से बाल काले और घने बनते हैं।
1/5 Image Source : Freepik
आचार्य बाल कृष्ण की मानें तो तुलसी के पत्ते बालों को नेचुरली काला बनाने में असरदार साबित होते हैं। इसके लिए तुलसी के पत्तों को आंवले का फल या रस में मिक्स करें। इसमें भंगरैया के पत्ते का रस बराबर मिला लें इसे लगाने से बाल काले और घने बनते हैं।
2/5 Image Source : Freepik
नींबू और आंवला पाउडर मिलाकर लगाने से भी बाल काले होते हैं। इसके लिए 15ml नींबू का रस और 20 ग्राम आंवला का चूर्ण लेकर पानी डालते हुए मिक्स कर लें। इस पेस्ट को सिर पर लगाएं और 1 घंटे बाद बालों को धो लें।
3/5 Image Source : Freepik
आंवले का चूर्ण अगर मेहंदी में मिलाकर लगाते हैं तो इससे बालों का सफेद होना और गिरना दोनों बंद हो जाता है। मेहंदी में लौग मिलाकर लगाने से भी बाल काले होते हैं।
4/5 Image Source : Freepik
आंवला, गुड़हल और तिल का पेस्ट जैसा तैयार कर लें। इसमें थोड़ा नारियल तेल मिलाकर बालों पर लगाएं बाल काले होने लगेंगे। भृंगराज भी बालों को काला बनाने में मदद करता है।
5/5 Image Source : Freepik
नारियल तेल के साथ करी पत्ता डालकर तेल को गर्म कर लें। जब पत्ते तेल में जल जाएं और तेल का रंग बदल जाए तो तेल को छान लें। इस तेल को बालों पर लगाने से सफेद बाल नेचुरली काले होने लगेंगे।