बाथरूम के नल पर जमे पानी के जिद्दी निशान साफ करने के असरदार उपाय

बाथरूम को साफ करना अपने आप में बड़ा टास्क होता है। खासतौर से बाथरूम के टैप और जिद्दी दागों को साफ करना सबसे मुश्किल हो जाता है। अगर आपके बाथरूम के टैप भी गंद हो रहे हैं तो इन उपायों से आप पानी के पुराने जिद्दी दागों को साफ कर सकते हैं।

बाथरूम की सफाई के लिए ज्यादातर लोग बाजार में मिलने वाले टॉयलेट क्लीनर का इस्तेमाल करते हैं। आप नलों पर नीले या लाल कोई भी टॉयलेट क्लीनर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे बाथरूम के नल पर लगे जिद्दी पानी के निशान दूर हो जाएंगे।
1/5 Image Source : India Tv
बाथरूम की सफाई के लिए ज्यादातर लोग बाजार में मिलने वाले टॉयलेट क्लीनर का इस्तेमाल करते हैं। आप नलों पर नीले या लाल कोई भी टॉयलेट क्लीनर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे बाथरूम के नल पर लगे जिद्दी पानी के निशान दूर हो जाएंगे।
2/5 Image Source : India Tv
अगर बहुत हार्ट स्टेन हैं और पानी की पूरी सूखी परत जैसी जमा हो चुकी है तो इसके लिए टॉयलेट क्लीनर में थोड़ा डिटर्जेंट और नींबू मिलाकर एक पेस्ट जैसा बना लें। अब इसे नल और दूसरे स्टील वाली जगहों पर लगाकर छोड़ दें। इससे नल, शॉवर और दूसरी स्टील वाली चीजें साफ हो जाएंगी।
3/5 Image Source : Magnific
नल पर पानी के निशान के साथ ही जंग भी लगी है तो इसके लिए चूना का इस्तेमाल करें। करीब 1 कप चूना में आधा चम्मच नमक और थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे नल और जंग लगे हैंडल पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। अब ऊपस से थोड़ा विनेगर डाल दें और 5 मिनट के बाद स्क्रबर से क्लीन कर लें। नल नए जैसे चमक जाएंगे।
4/5 Image Source : India Tv
हल्के निशान साफ करने के लिए नींबू, बेकिंग सोडा और डिटर्जेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन चीजों को मिलाकर घोल बना लें और उसे नल पर लगा लें। नींबू में एसिडिटिक तत्व पाए जाते हैं जिससे जंग और गंदगी को क्लीन किया जा सकता है। पानी के निशान छुड़ाने के लिए भी नींबू का उपयोग कर सकते हैं।
5/5 Image Source : Magnific
नल और बाथरूम के हैंडल को साफ करने के लिए विनेगर भी असरदार उपाय है। इससे पानी सूखने के बाद बनी लेयर साफ हो जाएगी। आपको विनेगर में थोड़ा नमक मिलाकर जंग और पानी जमे नल पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ना है। अब इसे किसी स्क्रबर की मदद से क्लीन कर लें।