रमज़ान में इफ्तार पार्टी के लिए बनाएं ये 5 स्वीट डिश, घर में आसानी से हो जाएंगी तैयार

क़तायेफ एक अरबी मिठाई है जिसे रमजान के पाक महीने में लोग खाते हैं। इस मिठाई को गुझिया की तरह ही बनाया जाता है। इसके अंदर नट्स, मावा या मीठे पनीर की फिलिंग होती है। इसके ऊपर मैदा की कोटिंग होती है और फिर इसे गुजिया की तरह फ्राई किया जाता है। बाद में इसे चाशनी में डालकर मिठास घोली जाती है। ज्यादातर घरों में इसे बनाया जाता है।
1/5 Image Source : Social

2/5 Image Source : Social
रोजे खोलने के लिए शाम को शाही टुकड़ा बना सकते हैं। ब्रेड, दूध, केसर की मिठास वाला शाही टुकड़ा मुंह में जाते ही घुल जाएगा। आप इसे बादाम और दूसरे ड्राई फ्रूट्स डालकर सर्व कर सकते हैं। शाही टुकडा को कुरकुरा या सॉफ्ट कैसे भी तैयार कर सकते हैं।
3/5 Image Source : Social
रमजान में बनाई जाने वाली पारंपरिक स्वीट डिश शीर खुरमा है जिसे पूरे महीने और फिर ईद पर बनाया जाता है। शीर खुरमा को सेंवई, खजूर, दूध, चिरौजी के साथ बनाया जाता है। दूध को अच्छा गाढ़ा करके पकाया जाता है और फिर मेवा डालकर सर्व किया जाता है।
4/5 Image Source : Social
शाम के वक्त रोजे खलने के लिए घरों में सेंवई की खीर भी बनाई जाती है। दूध में सेंवई डालकर पकाया जाता है। ये शीर खुरमा जैसी ही बनती हैं लेकिन इसमें थोड़ी मोटी सेंवई का इस्तेमाल किया जाता है। इसे स्वादिष्ट बनाने के लिए ड्राई फ्रूट्स डालकर सर्व कर सकते हैं।
5/5 Image Source : Social
चावल और धूध से फिरनी भी तैयार होती है जिसे नॉर्थ इंडिया के लोग बड़ा स्वाद लेकर खाते हैं। फिरनी में चावल को हल्का पीसकर इस्तेमाल किया जाता है। इसे नॉर्मल खीर से थोड़ा अलग तरह के पकाया जाता है। पेट भरने और एनर्जी देने के लिए फिरनी अच्छी डिश है।