घर में दिवाली की सफाई के दौरान धूल-मिट्टी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स

अगर आप भी दिवाली की साफ़ सफाई की तैयारी शुरू कर दिए हैं तो चलिए जानते हैं इस कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए?

दिवाली का त्योहार आते ही घरों में साफ-सफाई का काम शुरू हो जाता है। लेकिन इस दौरान उड़ने वाली धूल-मिट्टी खांसी, एलर्जी और सांस से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि दिवाली की सफाई के दौरान खुद को धूल-मिट्टी से कैसे बचा सकते हैं।
1/5 Image Source : UNSPLASH
दिवाली का त्योहार आते ही घरों में साफ-सफाई का काम शुरू हो जाता है। लेकिन इस दौरान उड़ने वाली धूल-मिट्टी खांसी, एलर्जी और सांस से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि दिवाली की सफाई के दौरान खुद को धूल-मिट्टी से कैसे बचा सकते हैं।
2/5 Image Source : UNSPLASH
मास्क का करें इस्तेमाल: घर की साफ सफाई करते इस बात का ध्यान रखे कि आपके नाक में धूल मिट्टी न जाए। आपके नाक और मुंह में धूल मिट्टी न जाए इसलिए उसे ढकने के लिए N95 मास्क पहनें। इससे हवा में उड़ने वाले बारीक धूल के कण आपके फेफड़ों में नहीं जाएंगे।
3/5 Image Source : UNSPLASH
सूखी झाडू की जगह गीले कपड़े का इस्तेमाल करें: घर की सफाई करते समय सबसे पहले सूखी झाडू से धूल मिटटी को साफ करना होता है। लेकिन सूखे झाड़ू लगाने से धूल झाड़ने पर वह हवा में फैलती है। इसलिए अलमारी, मेज और फर्नीचर जैसी चीजों को सूखे झाड़ू की बजाय हल्के गीले माइक्रोफाइबर कपड़े से साफ करें।
4/5 Image Source : UNSPLASH
वाइपर और स्प्रे का तरीका अपनाएं: सफाई करते समय एक स्प्रे बोतल में पानी और थोड़ा सा विनेगर मिलाकर सतह पर छिड़कें और फिर कपड़े या वाइपर से पोंछ लें। इससे धूल उड़ेगी नहीं और कोना-कोना चमक जाएगा।
5/5 Image Source : UNSPLASH
पंखों की सफाई सावधानी से करें: पंखे की ब्लेड्स पर जमी धूल को साफ करने से पहले पंखा बंद रखें। पहले सूखे कपड़े से मोटी धूल हटाएं और फिर गीले कपड़े से पोंछें ताकि वह नीचे न गिरे। इस दौरान अपने चहेरे पर मास्क ज़रूर लगाएं।