हेयर फॉल से लेकर फ्रिजिनेस तक, बालों की इन परेशानियों में काम आ सकती है ये होम रेमेडी

हेयर की कई गंभीर समस्याओं को कंट्रोल करने के लिए आप इन कुछ बेहतरीन होम रेमेडी को आज़मा सकते हैं।

आजकल बालों का झड़ना, कम उम्र में ही बालों का सफेद होना जैसे हेयर से जुड़ी परेशानियां तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में इन समस्याओं को कंट्रोल करने के लिए न्यूट्रिशनिस्ट और वेट लॉस कोच लीमा महाजन बता रही हैं कि आपको कौन सी होम रेमेडी आज़माना चाहिए?
1/5 Image Source : UNSPLASH
आजकल बालों का झड़ना, कम उम्र में ही बालों का सफेद होना जैसे हेयर से जुड़ी परेशानियां तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में इन समस्याओं को कंट्रोल करने के लिए न्यूट्रिशनिस्ट और वेट लॉस कोच लीमा महाजन बता रही हैं कि आपको कौन सी होम रेमेडी आज़माना चाहिए?
2/5 Image Source : UNSPLASH
हेयर फॉल: लीमा महाजन कहती हैं कि हेयर फॉल की समस्या को कंट्रोल करने के लिए रात को सोने से पहले एक चम्मच मेथी दाना को पाने में भिगोएं और फिर सुबह एक आंवला के साथ मेथी दाना को पीसकर उसका पेस्ट अपने बालों पर लगाएं। यह रेमेडी हार्मोनल हेयर फॉल कंट्रोल करने में बेहद कारगर है।
3/5 Image Source : UNSPLASH
बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए: अगर आप अपने बालों की ग्रोथ नेचुरली बढ़ाना चाहते हैं तो एक बोतल में सौ ग्राम पानी लें और उसमें एक चम्मच रोज़मेरी एसेंशियल ऑयल मिलाएं और रोज रात को सोने से पहले अपने स्कैल्प पर लगाएं
4/5 Image Source : UNSPLASH
हेयर ब्रेकेज: अगर आपके हेयर बीच में से बहुत ज़्यादा टूटने लगे हैं तो अपनी डाइट में फिश को शामिल करें। हफ्ते में दो बार फिश का सेवन करें साथ ही ओमेगा थ्री सप्लीमेंट्स लेना भी शुरू करें।
5/5 Image Source : UNSPLASH
समय से पहले बालों का सफेद होना: अगर आपके बाल समय से पहले यानी कम उम्र में ही सफेद होने लगे हैं तो इस समस्या को कंट्रोल करने के लिए तांबे के बर्तन में पानी रखकर सुबह उसे पिएं साथ ही तिल के बीज को भी अपनी डाइट में शामिल करे