फल अच्छे हैं या खराब, खरीदते समय ऐसे करें पहचान

बाजार से फल खरीदते समय यह पहचानना जरूरी है कि वे ताजे हैं या खराब होने लगे हैं। कई बार बाहर से अच्छा दिखने वाला फल अंदर से सड़ा या खराब हो सकता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कैसे करें इसकी पहचान

बाजार से फल खरीदते समय अक्सर लोग पहचान नहीं पाते हैं कि वो खराब है या अच्छे हैं। कई बार बाहर से अच्छा दिखने वाला फल अंदर से सड़ा या खराब हो सकता है। ऐसे में न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन बता रही हैं कि फल खरीदते समय ताजे फलों की पहचान कैसे करें?
1/5 Image Source : MAGNIFIC
बाजार से फल खरीदते समय अक्सर लोग पहचान नहीं पाते हैं कि वो खराब है या अच्छे हैं। कई बार बाहर से अच्छा दिखने वाला फल अंदर से सड़ा या खराब हो सकता है। ऐसे में न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन बता रही हैं कि फल खरीदते समय ताजे फलों की पहचान कैसे करें?
2/5 Image Source : UNSPLASH
पपीता: नेचुरल पकाए हुए पपीते में पीले और हरे स्पॉट्स दिखाई देते हैं। वहीं, केमिकल से पकाए गए पपीता जरूरत से ज्यादा चमकदार, एकसमान पीला या नारंगी होता है और उस पर प्राकृतिक हरे-पीले धब्बे या पैच नजर नहीं आते हैं।
3/5 Image Source : UNSPLASH
सेब: सेब, खरीदते समय इस बात रखें कि वो कड़क होना चाहिए। इसलिए उसे दबाकर देखे। मुलायम या पिलपिले सेब अंदर से सड़े या पुराने हो सकते हैं। साथ ही, साइज़ के मुकाबले थोड़े भारी सेब ज़्यादा जूसी होते हैं।
4/5 Image Source : UNSPLASH
नाशपाती: नाशपाती खरीदते समय हमेशा इस बात का ध्याना रखें कि उसपर लाल या हल्का भूरा रंग का प्राकृतिक पैच नज़र आएं। एकदम हरे रंग का नाशपाती खरीदने से बचना चाहिए।
5/5 Image Source : UNSPLASH
पाइनएप्पल: हमेशा इस तरह का पाइनएप्पल खरीदना चाहिए जिसमें पीले रंग का प्राकृतिक पैच नज़र आएं। यह इस बात का संकेत है कि फल पकना शुरू हो गया है और अंदर से मीठा व रसीला है।