करवा चौथ पर बिना पार्लर जाए पाएं ब्राइडल ग्लो, घर पर ऐसे करें मेकअप

अगर आप करवा चौथ के दिन सलॉन जैसा मेकअप घर पर करना चाहती हैं तो इन कुछ टिप्स को फॉलो करे

करवा चौथ के दिन महिलाएं मेकअप के लिए अक्सर पार्लर जाना पसंद करती हैं। लेकिन अगर आप वर्किंग हैं और सलॉन जाने का समय नहीं है तो आप इन कुछ टिप्स को फॉलो कर घर पर ही पार्लर जैसा मेकअप कर सकती हैं। चलिए नोट कर लीजिए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
1/6 Image Source : MAGNIFIC
करवा चौथ के दिन महिलाएं मेकअप के लिए अक्सर पार्लर जाना पसंद करती हैं। लेकिन अगर आप वर्किंग हैं और सलॉन जाने का समय नहीं है तो आप इन कुछ टिप्स को फॉलो कर घर पर ही पार्लर जैसा मेकअप कर सकती हैं। चलिए नोट कर लीजिए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
2/6 Image Source : MAGNIFIC
चेहरा करें साफ: मेकअप से पहले अपने चेहरे को फेस वॉश से अच्छी तरह साफ़ करें। आपकी स्किन हाइड्रेटेड रहे इसलिए मॉइस्चराइज़र और सनस्क्रीन लगाएं । मेकअप का बेस लम्बे समय तक टिके रहे इसलिए प्राइमर का इस्तेमाल करें।
3/6 Image Source : MAGNIFIC
बेस मेकअप:अगर आपकी आंखों के पास डार्क सर्कल ज़्यादा है तो उसे छुपाने के लिए सबसे पहले कंसीलर लगाएं। उसके बाद पूरे चेहरे और गर्दन पर फाउंडेशन लगाएं। अब, इन दोनों को सेट करने के लिए हल्के हाथों से कॉम्पैक्ट या सेटिंग पाउडर लगाएं।
4/6 Image Source : MAGNIFIC
आई मेकअप: अब, ब्राउन आइब्रो पेंसिल से अपनी आईब्रोज़ की खाली जगहों को भरें। इससे नेचुरल कलर मिलता है। अब, पलकों पर हल्का आईशैडो और आईलाइनर लगाएं। आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आप वॉटरलाइन पर काजल भी ज़रूर लगाएं। अगर आप आंखों को बड़ा दिखाना चाहती हैं तो सफेद काजल लगाएं।
5/6 Image Source : MAGNIFIC
लिप मेकअप: अपने होंठों को सही आकार देने के लिए लिप लाइनर से आउटलाइन करें। उसके बाद अपनी पसंद के रंग की लिपस्टिक होंठों पर लगाएं। शाइनी होंठों के लिए ऊपर से लिप ग्लॉस लगाएं।
6/6 Image Source : MAGNIFIC
ब्लश और हाइलाइटर: आखिरी में गालों के ऊपरी हिस्से पर नेचुरल गुलाबी या पीच ग्लो के लिए ब्लश लगाएं। इसके बाद, चीकबोन, नाक की टिप और आइब्रो के कॉर्नर पर चमक लाने के लिए हाइलाइटर का इस्तेमाल करें।