करवा चौथ से पहले सिलवा लें ब्लाउज के ये ट्रेंडी बैक डिजाइन, साड़ी में लगेंगी गजब की स्टाइलिश

करवा चौथ पर साड़ी में स्टाइलिश और खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो ब्लाउज के बैक डिजाइन पर खास ध्यान दें। आप इन ट्रेंडी डिजाइन से आइडिया ले सकती हैं।

अगर आप करवा चौथ पर साड़ी पहनना चाहती हैं लेकिन उसके ब्लाउज़ का बैक डिजाइन किस तरह का सिलाएं अभी तक तय नहीं कर पाई हैं तो हम आपके लिए कुछ बेहतरीन विकल्प लेकर आए हैं। ब्लाउज का बैक डिजाइन आपके पूरे लुक को मॉडर्न टच दे सकता है। चलिए देखते हैं ब्लाउज के कुछ बेहतरीन बाइक डिजाइन।
1/6 Image Source : INSTAGRAM - @vastragyaan /
अगर आप करवा चौथ पर साड़ी पहनना चाहती हैं लेकिन उसके ब्लाउज़ का बैक डिजाइन किस तरह का सिलाएं अभी तक तय नहीं कर पाई हैं तो हम आपके लिए कुछ बेहतरीन विकल्प लेकर आए हैं। ब्लाउज का बैक डिजाइन आपके पूरे लुक को मॉडर्न टच दे सकता है। चलिए देखते हैं ब्लाउज के कुछ बेहतरीन बाइक डिजाइन।
2/6 Image Source : INSTAGRAM - vastragyaan
बैक कट-आउट ब्लाउज डिज़ाइन्स: अगर आपको मॉडर्न और ट्रेडिशनल दोनों लुक चाहिए तो बैक डिजाइन में आप बैक कट-आउट ब्लाउज डिज़ाइन्स बनवा सकती हैं। ये डिजाइन बनारसी, सिल्क और हैवी एम्ब्रॉयडरी वाली साड़ियों के साथ बहुत लोकप्रिय हैं।
3/6 Image Source : INSTAGRAM - @blousebook / vastragyaan
ओवल और डीप यू-स्क्वायर कट डिज़ाइन्स : इसमें अलग-अलग तरह के ट्रायंगल, ओवल और डीप यू-स्क्वायर कट-आउट ब्लाउज डिज़ाइन्स दिखाए गए हैं। ये सभी डिज़ाइन्स बैकलेस की अलग-अलग वैरायटी हैं, जो बनारसी, सिल्क और कॉटन साड़ियों के साथ बेहद मॉडर्न और अट्रैक्टिव लुक देती हैं। आप कुछ इस तरह की डिजाइन भी बनवा सकती हैं।
4/6 Image Source : INSTAGRAM - vastragyaan
डोरी और लटकन वाला डिजाइन: अगर आपको ग्लैमरस लुक चाहिए तो आप डीप बाइक ब्लाउज डिजाइन बनवा सकती हैं और इसके पीछे खूबसूरत डोरी और लटकन लगवाकर एक मॉर्डन लुक पा सकती हैं। करवा चौथ के लिए इस तरह की ब्लाउज़ डिजाइन भी बढ़िया विकल्प है।
5/6 Image Source : INSTAGRAM - women.fashion.designer /
डीप वी बैक डिजाइन: अगर आपको वी शेप में डिजाइन पसंद है तो आप कुछ इस तरह की डिजाइन बनवा सकती हैं। इस तरह के ब्लाउज़ पार्टीवेयर और ट्रेंडी साड़ियों के साथ खूब पसंद किए जाते हैं। इनके साथ आप पतली डोरी और बो-टाई भी बनवा सकती हैं जो बहुत ही स्टाइलिश लुक देती है।
6/6 Image Source : INSTAGRAM - vastragyaan /
क्रिस-क्रॉस डोरी बैक डिजाइन: क्रिस-क्रॉस डोरी बैक डिजाइन इन दिनों बेहद ट्रेंड में हैं। यह आपके ब्लाउज़ को ट्रेंडी और ग्लैमरस लुक देती हैं। आप इसे प्लेन और डिजाइनर दोनों साड़ियों के साथ पहन सकती हैं।