साड़ी और लहंगा को दें स्टाइलिश लुक, बांध लें खूबसूरत कमरबंद और बेल्ट

साड़ी और लहंगा को स्टाइलिश लुक देना है तो इसके साथ बेल्ट कैरी करें। साड़ी पर बंधी बेल्ट साड़ी को संभालने और आपको खूबसूरत लुक देने का काम करती है। वहीं लहंगे पर कमरबंद लुक में चार-चांद लगा देता है। देखिए साड़ी और लहंगे पर बेल्ट के सेलेब्स लुक।

अगर आप कुछ अलग अंदाज में साड़ी और लहंगा पहना चाहती हैं तो इसके लिए बेस्ट को अपनी स्टाइल में जोड़ सकती हैं। साड़ी और लहंगे पर बेल्ट वाला लुक काफी आकर्षक लगता है। सेलेब्स अक्सर इस लुक को कैरी करते हैं।
1/6 Image Source : Instagram
अगर आप कुछ अलग अंदाज में साड़ी और लहंगा पहना चाहती हैं तो इसके लिए बेस्ट को अपनी स्टाइल में जोड़ सकती हैं। साड़ी और लहंगे पर बेल्ट वाला लुक काफी आकर्षक लगता है। सेलेब्स अक्सर इस लुक को कैरी करते हैं।
2/6 Image Source : Insta@ambani_update
अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका मर्चेंट ने गणपति उत्सव में बेहद खूबसूरत लहंगा पहना था, जिसके साथ अपनी ज्वेलरी से मैचिंग जड़ाऊ कमरबंद पहनी थी। इसे आप ब्राइडल लुक के साथ कैरी कर सकती हैं।
3/6 Image Source : Insta: @janhvikapoor
एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अक्सर साड़ी और लहंगे पर बेल्ट बांधना पसंद करती हैं। साउथ में साड़ी के साथ बेल्ट वाला लुक काफी देखा जाता है। आप भी जाह्नवी कपूर की तरह स्टाइलिश या गोल्डन कमरबंद स्टाइल बेल्ट कैरी कर सकती हैं।
4/6 Image Source : Insta@taruntahiliani
एक्ट्रेस खुशी कपूर भी साड़ी और लहंगा के साथ खूबसूरत बेल्ट पहने दिखती हैं। लहंगे के साथ कमरबंद स्टाइल वाली बेल्ट काफी अलग लुक देती है। आप इस तरह के स्टाइल को कैरी कर फेस्टिवल पर लोगों के बीच दिख सकती हैं।
5/6 Image Source : Insta: @therealkarismakapoor, @kiaraaliaadvani
अगर सिंपल ऑफिस गोइंग साड़ी को स्टाइलिश बनाना है तो इस तरह की साड़ी को बेल्ट के साथ पहन सकती हैं। आप मैचिंग की बेल्ट या ब्लैक एंड व्हाइट साड़ी पर ब्राउन बेल्ट कैरी कर सकती हैं। बेल्ट पहनने से साड़ी को संभालना भी आसान हो जाता है।
6/6 Image Source : Insta@theshilpashetty
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी अक्सर वेल्ट वाली साड़ी में नजर आती हैं। शिल्पा लहंगे, साड़ी और शरारा के साथ भी खूबसूरत बेल्ट पहनकर खुद को स्टाइलिश लुक देती हैं। आप भी उनके लुक को कॉपी कर सकती हैं।