घर पर छोटे से गमले में उगाएं हरी मिर्च का पौधा, बस फॉलो करें ये आसान तरीका

हममें से ज्यादातर लोग बाजार से हरी मिर्च खरीदकर लाते हैं जो कुछ ही दिनों में खराब हो जाते हैं। लेकिन शायद आपको मालूम नहीं है कि घर पर छोटे से गमले में हरी मिर्च आप उगा सकते हैं। यहां जान लें हरी मिर्च उगाने का आसान तरीका।

मिर्च उगाने के लिए किचन में मौजूद लाल सूखी मिर्च के बीज निकाल लें या फिर किसी अच्छी नर्सरी से हाइब्रिड या देसी मिर्च के बीज ले आएं। बीजों को एक रात के लिए पानी में भिगोकर रख लें, इससे उनका जर्मिनेशन जल्दी होता है। अब पौधे के लिए उपजाऊ और भुरभुरी मिट्टी तैयार करें। इसके लिए 50% सामान्य मिट्टी और 30% गोबर की खाद या वर्मीकंपोस्ट, 20% रेत मिला लें। इससे मिट्टी में जलभराव नहीं होगा और जड़ें आसानी से फैलेंगी।
1/5 Image Source : magnific

2/5 Image Source : magnific
अब 6 से 8 इंच का गमला या ग्रो बैग ले सकते हैं। बाद में जब पौधा बड़ा हो जाए, तो उसे 10 से 12 इंच के बड़े गमले में ट्रांसप्लांट कर सकते हैं। गमले के तले में छेद होना बहुत जरूरी है ताकि एक्सट्रा पानी आसानी से निकल जाए और जड़ें सड़े नहीं।
3/5 Image Source : magnific
मिर्च के पौधे को बढ़ने और फलने के लिए रोजाना 5 से 6 घंटे की सीधी धूप की जरूरी होती है। इसलिए अपने गमले को ऐसी जगह रखें जहां अच्छी धूप आती हो। धूप न मिलने पर पौधे की ग्रोथ रुक सकती है और फूल झड़ सकते हैं।
4/5 Image Source : magnific
मिर्च के पौधे को बहुत ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती। गमले की मिट्टी को हमेशा नम रखें, लेकिन कीचड़ न बनने दें। उंगली से मिट्टी की ऊपरी सतह छूकर देखें, अगर मिट्टी सूखी लगे, तभी पानी दें। ज्यादा पानी देने से फूल और कलियां गिरने लगती हैं।
5/5 Image Source : magnific
पौधे की अच्छी ग्रोथ और मिर्च के उत्पादन के लिए हर 15 से 20 दिन में थोड़ी सी वर्मीकंपोस्ट या गोबर की खाद दें। फूल आने के समय लिक्विड फर्टिलाइज़र जैसे प्याज के छिलके का पानी या गोबर की खाद का घोल डालें। मिर्च के पौधे पर अक्सर सफेद मक्खी आते हैं। इनसे बचाने के लिए नीम के तेल का स्प्रे हर 15 दिन में पौधे पर करें।