इन बीमारियों में मखाना है अमृत समान, बस जान लें खाने का सही समय और तरीका

मखाना, एक ऐसा सुपरफूड है जो प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, पोटेशियम, फाइबर, आयरन और जिंक से भरपूर है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं जो कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव में मदद कर सकते हैं। चलिए, जानते हैं कि मखाना किन बीमारियों में फायदेमंद है और इसे खाने का सही समय व तरीका क्या है।
1/6 Image Source : AI
मखाना, एक ऐसा सुपरफूड है जो प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, पोटेशियम, फाइबर, आयरन और जिंक से भरपूर है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं जो कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव में मदद कर सकते हैं। चलिए, जानते हैं कि मखाना किन बीमारियों में फायदेमंद है और इसे खाने का सही समय व तरीका क्या है।
2/6 Image Source : AI
मोटापा: प्रोटीन और फाइबर से भरपूर मखाना मोटापा कंट्रोल करने में कारगर तरीके से काम करता है। इसमें मौजूद फाइबर मेटाबॉलिक रेट को बढ़ाने में मदद करता है और वजन घटाने की प्रक्रिया को तेज करता है।
3/6 Image Source : AI
डायबिटीज: मखाने का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है। इसके अलावा, कम सोडियम और मैग्नीशियम की मौजूदगी इसे डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद बनाती है। सही मात्रा और सही तरीके से सेवन करने पर मखाना शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।
4/6 Image Source : AI
कब्ज: मखाना पाचन में सुधार और कब्ज को दूर रखने में मदद करता है। यह पाचन क्रिया को तेज करता है और बॉवेल मूवमेंट में तेजी लाता है, जिससे मल त्याग में आसानी होती है और यह तेजी से पेट साफ करता है।
5/6 Image Source : social
मखाने को आप सुबह, शाम और रात के समय भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। सुबह नाश्ते के समय एक कटोरी मखाने खाने से ऊर्जा मिलेगी। शाम को चिप्स या नमकीन की जगह आप आप तेल या घी में भुने हुए मखाने खा सकते हैं। रात को सोने से पहले दूध के साथ मुट्ठी भर मखाने खाने से नींद अच्छी आती है
6/6 Image Source : AI
मखाने को कम आंच पर हल्का भूनकर खाना सबसे अच्छा होता है ताकि वे कुरकुरे हो जाएं। आप इन्हें घी में भूनकर, या फिर बिना घी के भी भून सकते हैं। स्वाद के लिए आप इसमें थोड़ा सा सेंधा नमक या काली मिर्च भी मिला सकते हैं।