चेहरे को चमकाने के लिए हेमा मालिनी करती हैं इन 2 सस्ती चीजों का इस्तेमाल

सर्दियों में सभी की त्वचा रूखी और बेजान होने लगती है। ऐसे में खास देखभाल की जरूरत होती है। ठंड में स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए हेमा मालिनी रोजाना गुलाब जल और ग्लिसरीन चेहरे पर लगाती हैं। जो उनकी स्किन को ग्लोइंग चमकदार बनाए रखने में मदद करता है।
1/5 Image Source : Insta/@dreamgirlhemamalini
सर्दियों में सभी की त्वचा रूखी और बेजान होने लगती है। ऐसे में खास देखभाल की जरूरत होती है। ठंड में स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए हेमा मालिनी रोजाना गुलाब जल और ग्लिसरीन चेहरे पर लगाती हैं। जो उनकी स्किन को ग्लोइंग चमकदार बनाए रखने में मदद करता है।
2/5 Image Source : Insta/@dreamgirlhemamalini
हेमा मालिनी पिछले लंबे समय से इन दो चीजों का इस्तेमाल करती रही हैं। वो साबुन की जगह बेसन से चेहरा धोना पसंद करती हैं और पूरी सर्दी फेस, हाथ पैरों पर गुलाबजल नींबू और ग्लिसरीन मिलाकर सीरम की तरह इस्तेमाल करती हैं।
3/5 Image Source : Insta/@dreamgirlhemamalini
नींबू में नेचुरल विटामिन सी होता है और ग्लिसरीन स्किन की ड्राईनेस को कम करती है। हेमा मालिनी मंहगे सीरम छोड़कर ये देसी उपाय अपनी त्वचा के लिए करती हैं जिससे उनकी स्किन हमेशा फ्लॉलेस दिखाई देती है।
4/5 Image Source : Freepik
सर्दियों में मंहगे लोशन और क्रीम वो काम नहीं कर पाते हैं जो ग्लिसरीन और नींबू करते हैं। इससे स्किन में ड्राईनेस, दाग धब्बे और मुंहासे की समस्या दूर होती है। टैनिंग और पिगमेंटेशन में भी फायदा मिलता है।
5/5 Image Source : Freepik
इसके लिए 2 चम्मच नींबू का रस, 2 चम्मच ग्लिसरीन और 2-3 चम्मच गुलाबजल मिलाकर किसी कांच की बोतल में भर लें। रोजाना रात में सोने से पहले इसे चेहरे, गर्दन और हाथ पैरों पर लगाएं।