कपड़े पर लगे तेल के दाग कैसे हटाएं?

कपड़े पर लगे तेल के दाग दिखने में भद्दे लगते हैं। तेल की वजह से ऐसे कपड़ों पर गंदगी ज्यादा चिपकती है। अगर खाना बनाते हुए या रसोई में काम करते हुए कपड़े पर तेल के दाग लग जाएं तो इन्हें इस तरह साफ कर सकते हैं।

आप घर में रखे डिटर्जेंट से कपड़ों पर लगे तेल के दाग साफ कर सकते हैं। सबसे पहले तेल गिर जाए तो कपड़े को किसी टिशू या पेपर टॉवल से दबाते हुए एक्स्ट्रा तेल सोख लें। कपड़े को रगड़ने की गलती न करें इससे तेल कपड़े में और फेलता है। अब तेल वाली जगह पर थोड़ा डिटर्जेंट लगाएं और उंगलियों की मदद से कपड़े को हल्का रगड़ें। इससे रेशे के अंदर तक पहुंचा तेल साफ होने लगेगा।
1/5 Image Source : India Tv

2/5 Image Source : India Tv
आप कपड़े पर डिश डिटर्जेंट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें पाया जाने वाला सर्फैक्टेंट तेल और ग्रीस को तोड़ने का काम करता है और लॉन्ड्री डिटर्जेंट के सर्फैक्टेंट और एंजाइम दाग को साफ करने में मदद करते हैं। इससे तेल के दाग को हटाना काफी आसान हो जाता है।
3/5 Image Source : India Tv
आप किसी छोटे हल्के ब्रश का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। थोड़ा गर्म पानी डालकर उसी जगह को साफ करें जहां तेल गिरा है। ध्यान रखें अगर कपड़ा सॉफ्ट है तो उसे ज्यादा तेजी से न रगड़ें। इससे कपड़ा खराब हो सकता है।
4/5 Image Source : Magnific
अगर दाग ताजा है तो इसे आधा घंटे ऐसे ही डिटर्जेंट लगाकर छोड़ दें, लेकिन सूखा कपड़ा है या तेल के दाग पुराने हो चुके हैं तो आप इसे रातभर के लिए पानी में भिगोकर छोड़ दें। इससे डिटर्जेंट अपना असर बेहतर तरीके से दिखा पाता है।
5/5 Image Source : Magnific
कपड़े पर लगे लेबल पर पढ़ें और उसके हिसाब से गर्म या गुनगुना पानी कपड़ा धोने के लिए इस्तेमाल करें। अब एक बार कपड़े को हल्का हवा या धूप में सुखाकर चेक कर लें। दाग छूट जाएं तो इसे पूरी तरह सुखा लें। अगर दाग साफ नहीं हुआ तो पूरी प्रक्रिया को फिर दोहराएं।