तरबूज को बाजार से लाने के बाद कितनी देर तक पानी में रखना चाहिए?

Watermelon Soaked In Water: गर्मी से बचने के लिए अगर आप भी तरबूज खाते हैं तो जान लें तरबूज को खरीदकर लाने के कितनी देर पानी में रखना चाहिए और उसके बाद ही खाना चाहिए?

तरबूज खरबूज गर्मियों के फल हैं, लेकिन इन्हें बिना ठंडा किए खाने से नुकसान हो सकता है। तरबूज टूटने के बाद कई दिनों तक खेतों में धूप में पड़े रहते हैं। जिससे इनकी गर्मी बढ़ जाती है। इसलिए तरबूज को पानी में भिगोकर ही खाना चाहिए।
1/5 Image Source : Freepik
तरबूज खरबूज गर्मियों के फल हैं, लेकिन इन्हें बिना ठंडा किए खाने से नुकसान हो सकता है। तरबूज टूटने के बाद कई दिनों तक खेतों में धूप में पड़े रहते हैं। जिससे इनकी गर्मी बढ़ जाती है। इसलिए तरबूज को पानी में भिगोकर ही खाना चाहिए।
2/5 Image Source : Freepik
कुछ लोग तरबूज को ठंडा करने के लिए फ्रिज में रख देते हैं जो गलत है। फ्रिज में तरबूज रखने से कई पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। इससे बेहतर है कि आप तरबूज को पानी में डालकर छोड़ दे।
3/5 Image Source : Freepik
तरबूज को घर लाकर करीब 3-4 घंटे पानी में भिगोकर छोड़ दें। इससे तरबूज की गर्मी निकल जाएगी। आप चाहें तो तरबूज को रातभर के लिए भी पानी में डालकर छोड़ सकते हैं। सुबह ठंडा-ठंडा तरबूज खाएं।
4/5 Image Source : Freepik
ज्यादा ठंडा तरबूज खाना है तो इसके लिए ठंडे पानी का इस्तेमाल करें। आप मटके के पानी में तरबूज को भिगो दें या फिर पानी में थोड़ी बर्फ डालकर तरबूज को उसमें डालकर रख दें। इससे तरबूज नेचुरली ठंडा हो जाएगा।
5/5 Image Source : Freepik
हालांकि कभी भी तबूज को फ्रिज में काटकर नहीं रखना चाहिए। तरबूज में पानी की मात्रा काफी ज्यादा होती है। फ्रिज में रखने पर ये हल्का सूख जाता है और पोषक तत्वों में भी कमी आने लगती है।