हेयर फॉल कंट्रोल करने के लिए कब तक लगाएं हेयर सीरम? एक्सपर्ट ने दूर किया कंफ्यूजन

डर्मेटोलॉजिस्ट ता रही हैं कि हेयर सीरम को दिन में कितनी बार लगाना चाहिए, कितने समय तक इस्तेमाल करना सही है।

अगर आपका हेयर फॉल हो रहा है और उसे कंट्रोल करने के लिए आप हेयर सीरम का इस्तेमाल कर रहे हैं तो यह भी जानना ज़रूरी है कि उसका इस्तेमाल कब तक करना है। बालों की देखभाल के लिए हेयर सीरम के सही इस्तेमाल के बारे में जानकारी होना ज़रूरी है वरना आपको फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। ऐसे में डर्मेटोलॉजिस्ट आंचल पंथ बता रही हैं कि हेयर सीरम को दिन में कितनी बार लगाना चाहिए, कितने समय तक इस्तेमाल करना सही है।
1/5 Image Source : MAGNIFIC / UNSPLASH

2/5 Image Source : MAGNIFIC
आंचल पंथ के मुताबिक, टेलोजेन एफ्लुवियम (Telogen Effluvium) की वजह से हेयर फॉल तेजी से होने लगता है। यह स्थिति थायराइड असंतुलन, वायरल या बैक्टीरियल संक्रमण या हार्मोनल असंतुलन की वजह से अक्सर होती है। इस स्थिति में होने वाले हेयर फॉल को कंट्रोल करने के लिए डॉक्टर तीन से छह महीने तक हेयर सीरम इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं।
3/5 Image Source : MAGNIFIC
पहले तीन महीने में रोजाना दो बार: डर्मेटोलॉजिस्ट आंचल पंथ के मुताबिक, अगर आपका हेयर फॉल हो रहा है तो तीन महीने तक आप दिन में दो बार हेयर सीरम का इस्तेमाल करें।
4/5 Image Source : MAGNIFIC
तीन महीने के बाद एक बार: तीन महीने के बाद आप रोजाना एक बार हेयर सीरम का इस्तेमाल रात को सोने से पहले करें। छह महीने तक इसका रेगुलर इस्तेमाल हेयर फॉल को कंट्रोल करने में मदद करता है।
5/5 Image Source : MAGNIFIC
हेयर सीरम का इस्तेमाल करने के छह महीने बाद भी अगर हेयर फॉल कंट्रोल नहीं हो रहा है तो एक बार अपनी डर्मेट से मिलकर विटामिन डी, विटामिन बी 12, आयरन लेवल, थायराइड असंतुलन और हार्मोनल असंतुलन का टेस्ट ज़रूर करवाएं।