1 नारियल पानी में कितनी कैलोरी होती हैं?

लिक्विड डाइट में नारियल पानी को काफी फायदेमंद माना गया है। लेकिन अगर आप सोचते हैं कि नारियल पानी में नॉर्मल पानी की तरह बिल्कुल भी कैलोरी नहीं होती है तो ऐसा सोचना गलत है। नारियल पानी में थोड़ी कैलोरी और फैट भी होता है। इसलिए इंटरमिटेंट फास्टिंग के दौरान नारियल पानी नहीं पीते हैं।
1/5 Image Source : India Tv

2/5 Image Source : India Tv
अगर आप रोजाना 1 ताजा नारियल पानी पीते हैं तो इसमें करीब 45 से 60 कैलोरी होती हैं। कैलोरी कम या ज्यादा पानी की मात्रा से अलग हो सकती है। लेकिन फिर भी नारियल पानी को लो कैलोरी फूड में शामिल किया जाता है।
3/5 Image Source : Magnific
नारियल पानी में शुगर की मात्रा बहुत कम होती है और पोटेशियम ज्यादा होता है। जो शरीर को तुरंत एनर्जी देता है। डायबिटीज के मरीज भी नारियल पानी पी सकते हैं।
4/5 Image Source : Magnific
जिन लोगों को किडनी, हार्ट, हाई ब्लड प्रेशर और हाई ब्लड शुगर की समस्या है वो रोजाना 1 कप नारियल पीना आसानी से पी सकते हैं। इससे शरीर स्वस्थ और एनर्जेटिक रहेगा। 1 कप नारियल पानी में नॉर्मल पानी से कहीं ज्यादा मिनरल पाए जाते हैं। जो ऑवरऑल हेल्थ के लिए जरूरी हैं।
5/5 Image Source : Magnific
नारियल पानी पीते वक्त ध्यान रखें कि ताजा नारियल पानी ही पीएं। बाजार में मिलने वाले पैक्ड नारियल पानी में शुगर और कैलोरी ज्यादा होती हैं और इसमें कई तरह के प्रिज़र्वेटिव भी मिलाए जाते हैं। इस तरह के नारियल पानी पीने से आपको ज्यादा फायदा नहीं होगा। इसलिए हमेशा प्राकृतिक रूप से उपलब्ध नारियल पानी का ही सेवन करें।