सेब की वैक्स हटाने का आसान तरीका, फिर छिलके सहित खा सकते हैं Apple

सेब पर लगी वैक्स को साफ करने का सबसे आसान और असरदार उपाय है कि बाजार से सेब खरीदकर लाएं और उन्हें गर्म पानी में भिगोकर छोड़ दें। पानी में थोड़ा बेकिंग सोडा, नींबू या सिरका मिलाकर हल्का रगड़कर सेब को साफ कर लें।
1/5 Image Source : Freepik
सेब पर लगी वैक्स को साफ करने का सबसे आसान और असरदार उपाय है कि बाजार से सेब खरीदकर लाएं और उन्हें गर्म पानी में भिगोकर छोड़ दें। पानी में थोड़ा बेकिंग सोडा, नींबू या सिरका मिलाकर हल्का रगड़कर सेब को साफ कर लें।
2/5 Image Source : Freepik
सेब की वैक्स हटाने के लिए आप किसी बाउल में नॉर्मल पानी भर लें। अब इसमें 1-2 कप प्लेन सफेद सिरका डालें। सेबों को इस पानी में डुबाकर 5-10 मिनट के लिए छोड़ दें। अब रगड़कर सेब को धो लें वैक्स साफ हो जाएगी।
3/5 Image Source : Freepik
सादा नमक के पानी में सेब डालकर धोने से भी वैक्स निकल जाएगी। एक बड़े कटोरे में पानी भरें और उसमें 1 छोटी चम्मच नमक डालें। नमक को पानी में मिलाएं, फिर उसमें सेब डालें। उन्हें अच्छी तरह घुमाए और हाथ से रगड़ते हुए साफ कर लें।
4/5 Image Source : Freepik
आप चाहें तो चाकू से खुरचकर भी सेब से वैक्स क्लीन कर सकते हैं। हालांकि ऐसा करने में समय लगता है लेकिन इससे सेब पर लगी पूरी वैक्स निकल जाती है। इसके बाद उबलते पानी में सेब को डालकर एक बार वॉश कर लें।
5/5 Image Source : Freepik
अगर आपको कुछ नहीं करना है तो सबसे अच्छा होगा कि सेब बिना वैक्स वाले खरीदें। ऐसे सेब कम चिकने होते हैं। अगर फिर भी कुछ संदेह लगे तो सेब का छिलका हटाकर भी खा सकते हैं।