कान्हा का झूला और पालना कैसे सजाएं, नोट कर लें ये आसान आइडिया

जन्माष्टमी के मौके पर अगर आप कान्हा के झूले को खूबसूरत बनाना चाहते हैं तो हम आपके लिए कुछ बेहतरीन, आइडियाज लेकर आए हैं।

जन्माष्टमी के मौके पर अगर आप चाहते हैं कि आपके लड्डू गोपाल का झूला सबसे सुन्दर और आकर्षक लगे तो हम आपके लिए कुछ बेहतरीन और खूबसूरत डेकोरेशन आइडियाज लेकर आए हैं। इन टिप्स की मदद से आप आसानी से कान्हा के झूले को सजा सकते हैं
1/5 Image Source : UNSPLASH
जन्माष्टमी के मौके पर अगर आप चाहते हैं कि आपके लड्डू गोपाल का झूला सबसे सुन्दर और आकर्षक लगे तो हम आपके लिए कुछ बेहतरीन और खूबसूरत डेकोरेशन आइडियाज लेकर आए हैं। इन टिप्स की मदद से आप आसानी से कान्हा के झूले को सजा सकते हैं
2/5 Image Source : UNSPLASH
रंग-बिरंगे कपड़ों से सजाएं: कान्हा के पालने को सजाने के लिए रंग-बिरंगे कपड़ों का इस्तेमाल किया जा सकता है। पीले, लाल, गुलाबी, नीले या हरे रंग के कपड़े लेकर पालने के चारों तरफ सजाएं।
3/5 Image Source : INSTAGRAM - punekar.sneha
मोर पंख: झूले के आसपास मोर पंख लगाकर इसे खूबसूरत लुक दिया जा सकता है। आप मोर पंख को फूलों की लड़ियों या कपड़े की सजावट के साथ भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
4/5 Image Source : INDIA TV
फूलों से सजाएं कान्हा का झूला: कान्हा के झूले को सजाने के लिए फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। गेंदे, गुलाब और चमेली के फूलों की छोटी-छोटी मालाएं बनाकर झूले के चारों तरफ लगाएं। आप चाहें तो झूले के ऊपर फूलों की लड़ियां भी लटका सकते हैं।
5/5 Image Source : UNSPLASH/ INSTAGRAM - gautamcraftworld
लाइट्स से सजाएं झूला: अगर आप कान्हा के झूले को थोड़ा मॉडर्न लुक देना चाहती हैं तो छोटी फेयरी लाइट्स का इस्तेमाल करें। इन्हें झूले के चारों तरफ सावधानी से लगाएं।