घर पर पैरों का पेडीक्योर कैसे करें? जानें किन सामग्री की पड़ेगी ज़रूरत?

स्किन की देखभाल हर कोई करता है लेकिन, अपने पैरों की केयर करना अक्सर लोग भूल जाते हैं। इस वजह से पैरों में डेड स्किन जम जाती है और वह बेहद भद्दे नज़र आते हैं। ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं घर में पेडीक्योर कैसे करें और घर में पेडीक्योर करने के लिए किन सामग्री की ज़रूरत होती है।
1/7 Image Source : UNSPLASH
स्किन की देखभाल हर कोई करता है लेकिन, अपने पैरों की केयर करना अक्सर लोग भूल जाते हैं। इस वजह से पैरों में डेड स्किन जम जाती है और वह बेहद भद्दे नज़र आते हैं। ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं घर में पेडीक्योर कैसे करें और घर में पेडीक्योर करने के लिए किन सामग्री की ज़रूरत होती है।
2/7 Image Source : UNSPLASH
पेडीक्योर के लिए सामग्री: घर पर पार्लर जैसा पेडीक्योर करने के लिए नेल पेंट रिमूवर कॉटन बॉल, गुनगुना पानी, एक बड़ा टब, शैम्पू, एप्सम साल्ट, नींबू का रस, कॉफी-चीनी का मिश्रण, प्यूमिक स्टोन, नेल कटर, फाइलर और मॉइस्चराइजर की जरूरत होगी।
3/7 Image Source : MAGNIFIC
नेल पॉलिश हटाएं: घर पर पेडीक्योर करने के लिए सबसे पहले कॉटन बॉल पर नेल पॉलिश रिमूवर लगाकर पुरानी नेल पेंट को अच्छी तरह से साफ करें।
4/7 Image Source : MAGNIFIC
पैरों को पानी में सोक करें: अब, एक टब में पानी हल्का गुनगुना गर्म कर लें। आपको इतना पानी गर्म करना है जितने में आपके पैर आसानी से डूब जाएं। इसमें 1 चम्मच शैम्पू, 1 चम्मच नमक और आधा नींबू निचोड़ें। अब अपने पैरों को 15 मिनट के लिए इस पानी में डुबोकर रखें। इससे पैरों की गंदगी और डेड स्किन फूल जाती है।
5/7 Image Source : MAGNIFIC
नाखून को साफ़ करें: टब से पैर निकालकर तौलिए से पोंछ लें। अब क्यूटिकल पुशर की मदद से नाखूनों की क्यूटिकल्स को पीछे की तरफ धकेलें। अगर बड़े नाखून हैं, तो उन्हें काटें और फाइलर से मनचाहा आकार दें।
6/7 Image Source : MAGNIFIC
पैरों को अच्छी तरह से स्क्रब करें: पैरों और एड़ियों में कॉफी, चीनी का स्कबर मिक्सचर लगाएं। इसे कम से कम 5-7 मिनट तक हल्के हाथों से रगड़ें। प्यूमिक स्टोन या फुट फाइलर की मदद से एड़ियों को रगड़ें ताकि डेड स्किन निकल जाए।
7/7 Image Source : MAGNIFIC
पैरों को धोएं और मॉइस्चराइज करें: अब, पैरों को सादे पानी से धोकर तौलिए से पोंछ लें। आखिर में बॉडी लोशन लगाकर 5 मिनट तक पैरों की मालिश करें। यदि आप नेल पेंट लगाना चाहती हैं, तो लोशन लगाने से पहले नेल पॉलिश लगाएं।