ईसबगोल की भूसी कैसे खानी चाहिए?

ईसबगोल की भूसी फाइबर से भरपूर होती है। आपको रोजाना 25-30 ग्राम फाइबर की जरूरत होती है, जिसे पूरा करने में ईसबगोल मदद कर सकती है। इससे कोलन कैंसर का खतरा भी काफी कम होता है। ईसबगोल को खाने में शामिल करने ये हैं आसान तरीके।

ईसबगोल की भूसी सूखी होती है और इसे ऐसे ही नहीं खाना चाहिए। ज्यादातर लोग इसे पानी में घोलकर पीते हैं लेकिन स्वाद अच्छा नहीं लगता। दूध और मेवा के साथ ईसबगोल डालकर खीर बना लें। इसके फ्लेवर के लिए इलायची, केसर और दूसरे मेवा डाल दें। इसे आप ठंडा करके या गर्म ही का सकते हैं। कोई पहचान नहीं पाएगा कि ये ईसबगोल से बनी खीर है।
1/5 Image Source : @doctorvarti

2/5 Image Source : @doctorvarti
ऐसे में आप जैम बनाते वक्त 1-2 चम्मच ईसबगो की भूसी डाल दें। इससे स्वाद भी बेहतर मिलेगा और फायदा भी होगा। इससे बच्चों की डाइट में भी फाइबर की कमी को पूरा करने में मदद मिलगी।
3/5 Image Source : @doctorvarti
आम की पुडिंग में भी ईसबगोल मिलाकर तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आधा कप आम में आधा कप दही या दूध मिलाकर 1 चम्मच ईसबगोल मिला लें। इसे फ्रिज में रखें और ठंडा-ठंडा खाएं।
4/5 Image Source : @doctorvarti
200 ग्राम दूध में 1 चम्मच कोको पाउडर, 1 चम्मच ईसबगोल और कुछ मीठा मिलाकर इसे फ्रीजर में स्टोर करें जिससे ये पुडिंग जैसा बनकर तैयार हो जाए। इसे ठंडा होने पर खाएं।
5/5 Image Source : @doctorvarti
1 कप ग्रीक योगर्ट में ईसबगोल मिलाएं और उसमें पसंदीदा फल काटकर डाल दें। अब ऊपर से दालचीनी पाउडर डालकर ठंडा होने पर सर्व करें। आप इसे चुकंदर और खीरा के रायते में मिलाकर भी खा सकते हैं।