फटी एड़ियों से कैसे छुटकारा पाएं, ये घरेलू नुस्खे आ सकते हैं काम

फटी एड़ियों की समस्या से राहत पाने के लिए त्वचा को सही पोषण और नमी देना सबसे जरूरी है। यहां हम आसान घरेलू नु्स्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप आसानी से फटी एड़ियों से छुटकारा पा सकते हैं।

नारियल या सरसों का तेल: रोज रात को सोने से पहले पैरों को साफ पानी से धोकर सुखा लें। इसके बाद एड़ियों पर गुनगुना नारियल या सरसों का तेल लगाकर हल्का मसाज करें और सूती जुराबें पहनकर सो जाएं।
1/5 Image Source : magnific
नारियल या सरसों का तेल: रोज रात को सोने से पहले पैरों को साफ पानी से धोकर सुखा लें। इसके बाद एड़ियों पर गुनगुना नारियल या सरसों का तेल लगाकर हल्का मसाज करें और सूती जुराबें पहनकर सो जाएं।
2/5 Image Source : magnific
वेसलीन और नींबू का रस: एक चम्मच वेसलीन में 4-5 बूंदें नींबू का रस मिलाएं। इसे फटी एड़ियों पर अच्छे से लगाएं। नींबू का साइट्रिक एसिड डेड स्किन को हटाता है और वेसलीन नमी को लॉक करती है।
3/5 Image Source : magnific
एलोवेरा जेल: एलोवेरा में एंटी-बैक्टीरियल और हीलिंग गुण होते हैं। पैरों को साफ करने के बाद ताजा एलोवेरा जेल एड़ियों पर लगाएं। यह दरारों को जल्दी भरने और जलन कम करने में मदद करता है।
4/5 Image Source : magnific
सेंधा नमक और गुनगुने पानी की सेंक: एक बाल्टी या टब में गुनगुना पानी लें और उसमें 2 चम्मच सेंधा नमक डालें। पैरों को 15 मिनट के लिए इसमें डुबोकर रखें। इसके बाद प्यूमिस स्टोन से हल्की रगड़कर डेड स्किन साफ करें और मॉइस्चराइजर लगाएं।
5/5 Image Source : magnific
केला और शहद का पैक: एक पके हुए केले को मैश करके उसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। इस पेस्ट को एड़ियों पर 15-20 मिनट के लिए लगाएं और फिर हल्के गुनगुने पानी से धो लें। यह त्वचा को गहराई से पोषण देता है।