बारिश में कपड़ों की बदबू को कैसे दूर करें? ये घरेलू नुस्खे आ सकते हैं काम

बारिश के मौसम में नमी और धूप न मिलने के कारण कपड़ों से नमी वाली अजीब बदबू आने लगती है। इस समस्या से निजात पाने और अपने कपड़ों को फ्रेश बनाए रखने के लिए आप आसान और असरदार घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

1/5 Image Source : magnific
बारिश के मौसम में नमी और धूप न मिलने के कारण कपड़ों से नमी वाली अजीब बदबू आने लगती है। इस समस्या से निजात पाने और अपने कपड़ों को फ्रेश बनाए रखने के लिए आप आसान और असरदार घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
2/5 Image Source : magnific
सिरका और बेकिंग सोडा: कपड़ों की दुर्गंध को जड़ से खत्म करने के लिए सफेद सिरका और बेकिंग सोडा सबसे कारगर उपाय हैं। इसे इस्तेमाल करने के लिए कपड़े धोते वक्त डिटर्जेंट के साथ आधा कप बेकिंग सोडा मिलाएं। यह कपड़ों में मौजूद फंगस और बैक्टीरिया को खत्म करता है। कपड़े निचोड़ने से पहले आखिरी बार खंगालते समय पानी में एक कप सफेद सिरका मिला दें। यह गंध को पूरी तरह सोख लेता है।
3/5 Image Source : magnific
नींबू का रस और नमक: नींबू में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो बैक्टीरिया को मारकर खुशबू लाते हैं। इसके लिए पानी में दो नींबू का रस और एक चम्मच नमक मिलाकर घोल बनाएं। अगर किसी कपड़े से ज्यादा बदबू आ रही है, तो उसे इस पानी में 15-20 मिनट के लिए भिगोकर रखें और फिर धो लें।
4/5 Image Source : magnific
कपूर और नेफ्थलीन बॉल्स: अलमारी में रखे कपड़ों को नमी और बदबू से बचाने के लिए कपूर बेहतरीन काम करता है। एक सूती कपड़े में कपूर के कुछ टुकड़े बांधकर अलमारी के कोनों में रख दें। अलमारी की रैक्स में नेफ्थलीन बॉल्स रखें। यह नमी को सोखती हैं और कपड़ों में फफूंदी लगने से रोकती हैं।
5/5 Image Source : magnific
कॉफी बीन्स या लैवेंडर ऑयल: कपड़े सुखाने के बाद अलमारी में एक छोटी कटोरी में कॉफी पाउडर या बीन्स रख दें। यह अलमारी की सीलन वाली गंध को सोख लेता है। कपड़े धोते समय पानी में कुछ बूंदें लैवेंडर या टी-ट्री एसेंशियल ऑयल की डालें। टी-ट्री ऑयल बैक्टीरिया को मारता है और लैवेंडर अच्छी खुशबू देता है।