गमले में कैसे उगाएं लहसुन? जान लें आसान प्रोसेस

लहसुन किसी भी खाने का स्वाद बढ़ा देता है। इसे ज्यादातर लोग बाजार से खरीदकर लाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे घर के गमले में आसानी से उगाया जा सकता है। यहां जान लें गमले में लहसुन उगाने का सही तरीका क्या है।

लहसुन की जड़ों को फैलने के लिए गहराई की जरूरत होती है, इसलिए कम से कम 8-10 इंच गहरा और नीचे ड्रेनेज होल वाला गमला लें। अब इसमें 50% सामान्य बगीचे की मिट्टी, 30% गोबर की खाद या वर्मीकंपोस्ट और 20% कोकोपीट/बालू रेत मिलाकर एक हल्की और उपजाऊ मिट्टी तैयार करें।
1/5 Image Source : India Tv
लहसुन की जड़ों को फैलने के लिए गहराई की जरूरत होती है, इसलिए कम से कम 8-10 इंच गहरा और नीचे ड्रेनेज होल वाला गमला लें। अब इसमें 50% सामान्य बगीचे की मिट्टी, 30% गोबर की खाद या वर्मीकंपोस्ट और 20% कोकोपीट/बालू रेत मिलाकर एक हल्की और उपजाऊ मिट्टी तैयार करें।
2/5 Image Source : magnific
इसके बाद बड़े आकार की लहसुन की गांठ लें। लहसुन की कलियों को ध्यान से अलग करें, लेकिन छिलका न उतारें। केवल मोटी कलियों का ही इस्तेमाल करें।
3/5 Image Source : magnific
गमले की मिट्टी में 2 से 3 इंच की दूरी पर 1 से 2 इंच गहरे छेद बनाएं। लहसुन की कली का नुकीला हिस्सा ऊपर की तरफ और चपटा हिस्सा नीचे की तरफ रखते हुए गड्ढे में दबाएं।
4/5 Image Source : magnific
गमले को ऐसी जगह रखें जहां रोजाना कम से कम 5-6 घंटे की सीधी धूप आती हो। मिट्टी में नमी बनाए रखें, लेकिन पानी जमा न होने दें। ज्यादा पानी देने से कलियां सड़ सकती हैं।
5/5 Image Source : magnific
आप देखेंगे कि 15-20 दिनों में हरी पत्तियां निकलने लगेंगी, जिन्हें आप सब्जी या चटनी के लिए काट सकते हैं। अगर आप पूरी गांठ उगाना चाहते हैं, तो 4-5 महीने का इंतजार करना होगा।