पनीर असली है या नकली? इस तरह करें पहचान

पनीर खाना भला किसे पसंद नहीं। लेकिन आजकल हर चीज में मिलावट होने लगी है। बाजार में नकली पनी भी खूब बिक रहे हैं। लेकिन इसकी पहचान कैसे की जाए? अगर आप असली और नकली पनी की पहचान करना चाहते हैं तो यहां बताए गए टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।
1/6 Image Source : Freepik
पनीर खाना भला किसे पसंद नहीं। लेकिन आजकल हर चीज में मिलावट होने लगी है। बाजार में नकली पनी भी खूब बिक रहे हैं। लेकिन इसकी पहचान कैसे की जाए? अगर आप असली और नकली पनी की पहचान करना चाहते हैं तो यहां बताए गए टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।
2/6 Image Source : Freepik
असली पनीर मुलायम और मलाईदार होता है। इसे हाथ से हल्का सा दबाने पर यह आसानी से टूटता नहीं है, बल्कि थोड़ा भुरभुरा हो सकता है। जबकि नकली पनीर अक्सर सख्त और रबर जैसा लगता है। जब आप इसे मसलते हैं, तो यह भुरभुरा होने के बजाय चिपचिपा या टूटकर बिखरने लगता है।
3/6 Image Source : Freepik
असली पनीर हल्की दूधिया सुगंध और खाने में हल्का मीठा या ताज़गी भरा स्वाद होता है। जबकि नकली पनीर कभी-कभी साबुन, डिटर्जेंट या किसी रसायन जैसी अजीब या तेज गंध आ सकती है। इसका स्वाद कड़वा, खट्टा या बेस्वाद हो सकता है।
4/6 Image Source : Freepik
पनीर का एक छोटा टुकड़ा लें और इसे एक कटोरी गर्म पानी में डालें।असली पनीर अपना आकार बनाए रखेगा और नरम हो जाएगा। जबकि नकली पनीर घुलने लगे, टूट जाए, या पानी की सतह पर तेल या चिपचिपी परत छोड़ने लगेगा।
5/6 Image Source : Freepik
पनीर के एक छोटे टुकड़े को उबालें और फिर इसे ठंडा होने दें। ठंडा होने पर इस पर आयोडीन टिंचर की कुछ बूंदें डालें। आयोडीन टिंचर आपको आसानी से मेडिकल स्टोर पर मिल जाएगा।असली पनीर रंग नहीं बदलेगा। अगर पनीर का रंग नीला या काला हो जाता है, तो इसका मतलब है कि इसमें स्टार्च की मिलावट है।
6/6 Image Source : Freepik
पैकेज्ड पनीर हमेशा FSSAI मार्क वाला पनीर ही खरीदें और पैकेट पर सामग्री की सूची पढ़ें। शुद्ध पनीर में मुख्य रूप से केवल दूध और नींबू का रस/सिरका ही इस्तेमाल होता है। नकली पनीर में अक्सर स्टार्च, वनस्पति तेल, डिटर्जेंट या सिंथेटिक दूध का उपयोग किया जाता है।