घर में गुलाब जल टोनर कैसे बनाएं, गर्मी के लिए बेस्ट साबित होगा

गर्मी में गुलाब जल त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। गुलाब के पत्तों और पानी से इसे तैयार किया जाता है। वैसे तो बाजार में गुलाब जल मिल जाता है लेकिन इसे खराब होने से बचाने के लिए इसमें केमिकल भी मिलाए जाते हैं। जिससे त्वचा को फायदे से ज्यादा नुकसान हो सकता है।
1/5 Image Source : Freepik
गर्मी में गुलाब जल त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। गुलाब के पत्तों और पानी से इसे तैयार किया जाता है। वैसे तो बाजार में गुलाब जल मिल जाता है लेकिन इसे खराब होने से बचाने के लिए इसमें केमिकल भी मिलाए जाते हैं। जिससे त्वचा को फायदे से ज्यादा नुकसान हो सकता है।
2/5 Image Source : Freepik
गुलाब जल गुलाब की पंखुड़ियों को पानी में गर्म करके या भिगोकर बनाया जाता है। चेहरे पर गुलाब जल लगाने से न केवल सूजन कम होती है बल्कि इसमें जीवाणुनाशक भी पाए जाते हैं। गुलाबजल को त्वचा पर टोनर के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इससे त्वचा की अच्छी देखभाल होती है। आप इसे लोशन, बबल बाथ या टोनर के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।
3/5 Image Source : Freepik
आज हम आपको घर में गुलाब जल बनाने का तरीका बता रहे हैं। इसके लिए आपको करीब 1 कप सूखे गुलाब की पंखुड़ियां लेनी हैं। इसके साथ ही 1.5 कप फ़िल्टर किया हुआ पानी लेना है। ½ कप विच हेज़ल और 2 बूंद गुलाब या जेरेनियम एसेंशियल ऑयल लेना है।
4/5 Image Source : Freepik
एक सॉस पैन में गुलाब की पंखुड़ियां लें और पानी उबाल लें। आंच धीमी कर दें और इसे सॉस पैन में 45 मिनट तक उबलने दें। गुलाब जल से फूलों को छानने से पहले इसे पूरी तरह से ठंडा होने दें। तैयार गुलाब जल को किसी कांच की बोतल में भरकर स्टोर कर लें। खुशबू के लिए गुलाब या जेरेनियम एसेंशियल ऑयल भी मिला दें।
5/5 Image Source : Freepik
अब फेस वॉश करें और किसी कॉटन के पैड पर या हाथ पर गुलाब जल लेकर पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। ध्यान रखें गुलाब जल को ज्यादा रगड़ना नहीं है। सिर्फ हल्के हाथों से इसे लगाएं। थोड़ी देर बाद चेहरे पर कोई मॉइस्चराइजर लगा लें।