कारपेट पर पड़े सोफे के जिद्दी निशान कैसे हटाएं? ये आसान टिप्स आ सकते हैं काम

कारपेट पर रखे सोफे के पैर के निशान अक्सर कारपेट पर छप जाते हैं। अगर आप कारपेट से इस दाग को हटाना चाहते हैं तो यहां बताए गए आसान टिप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

कारपेट में पड़े फर्नीचर के निशान को हटाने का तरीका कई लोगों को मालूम नहीं होता है। ऐसे में लोग हर साल दिवाली से पहले नया कारपेट खरीद लेते हैं।
1/5 Image Source : magnific
कारपेट में पड़े फर्नीचर के निशान को हटाने का तरीका कई लोगों को मालूम नहीं होता है। ऐसे में लोग हर साल दिवाली से पहले नया कारपेट खरीद लेते हैं।
2/5 Image Source : magnific
लेकिन अब इसकी जरूरत नहीं होगी। यहां हम आपको कुछ आसान टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप कारपेट पर पड़े निशान को आसानी से हटा सकते हैं।
3/5 Image Source : magnific
कारपेट से फर्नीचर के निशान हटाने के लिए आप बर्फ के टुकड़े का इस्तेमाल कर सकते हैं।
4/5 Image Source : magnific
इसे इस्तेमाल करने के लिए बर्फ के टुकड़े को कारपेट के निशान वाले हिस्से पर रखें और उसे पिघलने दें। इसकी वजह से कारपेट पर दबे हुए रेशे पानी को सोख लेते हैं।
5/5 Image Source : magnific
इससे उन्हें नमी मिलती है और वे आसानी से साफ हो जाते हैं। धीरे-धीरे मिलने वाली यह नमी दबे हुए रेशों को ढीला करती है और वे फिर से खड़े हो जाते हैं।