गमले में खिले गुड़हल के फूल तोड़कर घर में बना लें तेल, बालों का टूटना हो जाएगा बंद

Hibiscus Flowers Oil For Hair: गमले में खिलने वाले गुड़हल के फूलों से घर में तेल बना सकते हैं। ये तेल बालों का झड़ना रोक देगा और बालों को लंबा बनाएगा। जानिए गुड़हल के फूलों का तेल कैसे बनाएं।

इन दिनों गुड़हल के फूलों का सीजन है। फूल खिलते हैं और टूटकर गिर जाते हैं। आप इन फूलों को 1-2 दिन के लिए इकट्ठा कर लें और फिर इनसे हेयर ऑयल बना लें। गुड़हल के फूलों का तेल बालों में झड़ना कम करता है।
1/5 Image Source : Freepik
इन दिनों गुड़हल के फूलों का सीजन है। फूल खिलते हैं और टूटकर गिर जाते हैं। आप इन फूलों को 1-2 दिन के लिए इकट्ठा कर लें और फिर इनसे हेयर ऑयल बना लें। गुड़हल के फूलों का तेल बालों में झड़ना कम करता है।
2/5 Image Source : Freepik
गुड़हल के फूलों के तेल बनाने के लिए आप नारियल का तेल ले लें। तेल को कड़ाही में डालें और गर्म करें। अब इसमें गुड़हल के फूलों को तोड़कर हल्का मसलकर डाल दें, जिससे अर्क निकल जाए।
3/5 Image Source : Freepik
गुड़हल के फूल जब जलने लगें तब तक आपको इन्हें तेल में पकाना है। अब तेल को हल्का ठंडा होने दें और इसे छान लें। इसे किसी बोतल में भरकर रख लें। रात के वक्त बालों और जड़ों इस तेल को लगाएं।
4/5 Image Source : Freepik
आप चाहें तो इस तेल में रोजमेरी फ्लावर भी डाल सकते हैं। इसके अलावा करी पत्ता, मेथी दाना भी इसमे मिला सकते हैं। ये सारी चीजें बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
5/5 Image Source : Freepik
इस तेल को कुछ दिनों तक लगाने से आपके बालों के झड़ने की समस्या दूर हो जाएगी। बाल लंबे और घने हो जाएंगे। हफ्ते में 2-3 बार इस तेल को लगाने से बालों में फ्रीजीनेस की समस्या भी कम होने लगेगी।