करवा चौथ के लिए खरीदनी हैं चूड़ियां? इस साल ट्रेंड में हैं ये खूबसूरत डिजाइन

करवा चौथ का त्योहार हर सुहागिन के लिए बेहद खास होता है। अगर आपने भी करवा चौथ की तैयारी शुरू कर दी है तो यह लेख आपके लिए है। चलिए जानते हैं इस करवा चौथ आपके ऑउटफिट के साथ किस तरह की बैंगल्स ख़ास लगेगी

अगर आप सोच रही हैं कि इस करवा चौथ पर किस तरह की चूड़ियां खरीदी जाएं तो हम आपके लिए इस साल ट्रेंड में चल रहे कुछ बेहतरीन डिजाइन लेकर आए  हैं। आइए जानते हैं करवा चौथ के लिए चूड़ियों के कुछ खूबसूरत डिजाइन।
1/7 Image Source : INSTAGRAM
अगर आप सोच रही हैं कि इस करवा चौथ पर किस तरह की चूड़ियां खरीदी जाएं तो हम आपके लिए इस साल ट्रेंड में चल रहे कुछ बेहतरीन डिजाइन लेकर आए हैं। आइए जानते हैं करवा चौथ के लिए चूड़ियों के कुछ खूबसूरत डिजाइन।
2/7 Image Source : INSTAGRAM - @__velora_jewels__
कश्मीरी घुंघरू बैंगल्स: आजकल कश्मीरी घुंघरू बैंगल्स खूब ट्रेंड में हैं। अगर आप करवा चौथ पर सैटिन में प्लेन साड़ी पहन रही हैं तो उसके ऊपर कश्मीरी घुंघरू बैंगल्स खूब अच्छे लगेंगे। आप इन्हें कांच की चूड़ियों के साथ मिक्स एंड मैच कर पहन सकती हैं।
3/7 Image Source : INSTAGRAM - @southindia_jewels
पर्ल बैंगल्स: पर्ल से सजी चूड़ियां और कड़े हाथों को रॉयल लुक देते हैं। अगर आप करवा चौथ पर सिल्क या बनारसी साड़ी पहन रही हैं तो ये पर्ल बैंगल्स आपके लिए परफ्केट हैं।
4/7 Image Source : INSTAGRAM - @valaiyal_co
कांच की वॉटर ड्राप चूड़ियां: अगर आप कांच की ट्रेडिशनल चूड़ियां पहनना चाहती हैं तो इन दिनों वॉटर ड्राप बैंगल्स भी खूब फैशन में है। अच्छी बात यह है कि इस डिजाइन में आपको कांच की चूड़ियां भी मिल जाएंगी। आप इन बैंगल्स को गोल्डन कंगन के साथ पेयर सकती हैं।
5/7 Image Source : INSTAGRAM - @divya_with_glam_22/ touchofeleganceshop
कुंदन और पर्ल वाला चूड़ा सेट: अगर आप नई नवेली दुल्हन है और चूड़ा सेट पहनना चाहती हैं तो इन दिनों कुंदन और पर्ल वाला चूड़ा सेट खूब ट्रेंड में हैं। लाल चूड़े के साथ कुंदन और पर्ल वाला कंगन पहनकर आप ब्राइडल लुक पा सकती हैं।
6/7 Image Source : INSTAGRAM - @fashiondiaries_handmade
गोटा-पट्टी और सिल्क थ्रेड कंगन: आजकल सोशल मीडिया परसिल्क धागे और गोटा-पट्टी से सजे चूड़ा सेट भी खूब वायरल हैं। अगर आप सिंपल सा ड्रेस पहन रही हैं तो इन्हें प्लेन कांच की चूड़ियों के साथ पहनकर स्टाइलिश लुक बना सकती हैं।[
7/7 Image Source : INSTAGRAM - @southindia_jewels
एंटीक टेम्पल बैंगल्स सेट: अगर आप इस करवा चौथ साऊथ इंडियन लुक ट्राई करने का सोच रही हैं और कांजीवरम साड़ी पहनना चाहती हैं तो उसके साथ कुछ इस तरह की एंटीक टेम्पल बैंगल्स सेट आज़मा सकती हैं।