किचन से भगाना चाहते हैं चींटियां, तो अपनाकर देखें ये घरेलू नुस्खे

किचन में चींटियों का लगना बेहद आम बात है। किचन के स्लैब या रैक पर अक्सर चीडियां चलती नज़र आती है। इनसे छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के हथकंडे अपनाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ आसान घरेलू नुस्खे अपनाकर आप इनसे छुटकारा पा सकते हैं।

सफेद सिरका: सिरका और पानी को बराबर मात्रा में मिलाकर स्प्रे बोतल में भर लें। इसे किचन के स्लैब, सिंक के आसपास और उन जगहों पर छिड़कें जहां चींटियां दिखाई देती हैं। इसकी तीखी गंध से चींटियां भाग जाती है।
1/5 Image Source : magnific
सफेद सिरका: सिरका और पानी को बराबर मात्रा में मिलाकर स्प्रे बोतल में भर लें। इसे किचन के स्लैब, सिंक के आसपास और उन जगहों पर छिड़कें जहां चींटियां दिखाई देती हैं। इसकी तीखी गंध से चींटियां भाग जाती है।
2/5 Image Source : magnific
दालचीनी और लौंग: चींटियों को दालचीनी और लौंग की महक बिल्कुल पसंद नहीं होती। चींटियों के आने-जाने के रास्तों और कोनों में लौंग या दालचीनी का पाउडर छिड़क दें।
3/5 Image Source : magnific
नमक और गर्म पानी: 1 कप पानी में 2-3 चम्मच नमक डालकर उबाल लें। ठंडा होने पर इसे स्प्रे बोतल में भरकर चींटियों वाले स्थानों पर छिड़कें।
4/5 Image Source : magnific
नींबू का रस: नींबू के रस में मौजूद सिट्रिक एसिड चींटियों की गंध की क्षमता को भ्रमित कर देता है। नींबू के रस को पानी में मिलाकर पोछा लगाएं या चींटियों वाले स्थान पर स्प्रे करें।
5/5 Image Source : magnific
तेजपत्ता: किचन के अलमारियों और डिब्बों के आसपास तेजपत्ता रख दें। इसकी खुशबू से चींटियां दूर भागती हैं।