वेजिटेरियन डाइट में शामिल करें ये हेल्दी ब्रेकफास्ट, दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक

अगर आप वेजिटेरियन हैं, तो अपने नाश्ते में इस तरह के ऑप्शंस शामिल करें जिनसे आपको हर तरह के पोषक तत्व मिल सके

सुबह का नाश्ता हमेशा हेल्दी और पौष्टिक होना चाहिए। अगर आप वेजिटेरियन डाइट फॉलो करते हैं, तो अपने नाश्ते में इस तरह के ऑप्शंस शामिल करें, जिनसे आपको प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनिरल्स सब कुछ भरपूर मात्रा में मिल सके। चलिए जानते हैं वो वेहतरीन विकल्प कौन कौन से हो सकते हैं?
1/5 Image Source : UNSPLASH

2/5 Image Source : UNSPLASH
पनीर भुर्जी और मल्टीग्रेन रोटी: आप अपने दिन की शुरुआत पनीर भुर्जी और मल्टीग्रेन रोटी के साथ कर सकते हैं। पनीर प्रोटीन से भरपूर होता है जो लम्बे समय तक आपका पेट भरने में मदद करते हैं।
3/5 Image Source : MAGNIFIC
मूंग दाल चीला: अगर आप वेगन हैं तो मूंग दाल चीला को अपनी डाइट में शामिल करें। इसे आपको प्लांट बेस्ड प्रोटीन मिल सकता है। साथ ही फाइबर से भरपूर होने की वजह से यह आपके डाइजेशन को बेहतर करता है
4/5 Image Source : MAGNIFIC
बेसन और पनीर चीला: बेसन और पनीर का यह कॉम्बिनेशन कॉम्पलेक्स कार्ब्स और प्रोटीन से भरपूर होता है जो इन्सुलिन रजिस्टेंस को कंट्रोल करता है। साथ ही दिनभर एनर्जी लेवल को बनाए रखता है।
5/5 Image Source : MAGNIFIC
स्प्राउटेड चना और मूंगफली चाट: अगर आप चीला नहीं खाना चाहते हैं तो आप अपने दिन की शुरुआत स्प्राउटेड चना और मूंगफली चाट से कर सकते हैं। इसमें मूंगफली मिलाने से हेल्दी फैट और प्रोटीन की मात्रा बढ़ जाती है जो दिन भर आपकी एनर्जी को बनाए रखता है