तकिए से आ रही है गंदी बदबू, इन घरेलू टिप्स की मदद से दूर करें स्मेल

साफ सुथरे बिस्तर पर सोना हर किसी को पसंद है। ऐसे में इसकी साफ सफाई का भी ध्यान रखा जाता है। लोग बेडशीट तो हमेशा बदल देते हैं लेकिन तकिया कवर हम नहीं बदते। यही वजह है कि उससे अजीब सी बदबू आने लगती है। जिसकी वजह से उसपर सोने का भी मन नहीं करता। लेकिन कुछ असरदार घरेलू नुस्खे अपनाकर आप तकिए को बिल्कुल नए जैसा चमका सकते हैं

बेकिंग सोडा: बेकिंग सोडा नमी और दुर्गंध को सोखने में बेहद कारगर माना जाता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए तकिए के कवर को हटा दें और तकिए पर अच्छी तरह से बेकिंग सोडा छिड़कें। इसे कम से कम 1 से 2 घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद वैक्यूम क्लीनर या हाथ से झाड़कर बेकिंग सोडा साफ कर लें।
1/5 Image Source : MAGNIFIC
बेकिंग सोडा: बेकिंग सोडा नमी और दुर्गंध को सोखने में बेहद कारगर माना जाता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए तकिए के कवर को हटा दें और तकिए पर अच्छी तरह से बेकिंग सोडा छिड़कें। इसे कम से कम 1 से 2 घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद वैक्यूम क्लीनर या हाथ से झाड़कर बेकिंग सोडा साफ कर लें।
2/5 Image Source : MAGNIFIC
कड़ी धूप में सुखाएं: सूर्य की यवी किरणें बैक्टीरिया को मारती हैं और नमी को खत्म करती हैं। इसलिए हफ्ते में या 15 दिनों में एक बार तकियों को 3-4 घंटे के लिए तेज धूप में रखें। धूप में सुखाने के बाद तकिए को हल्का थपथपाएं ताकि उसकी शेप बनी रहे।
3/5 Image Source : MAGNIFIC
सफेद सिरका और पानी का स्प्रे: सिरका जिद्दी गंध और फंगस को खत्म करने में मदद करता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए एक स्प्रे बोतल में बराबर मात्रा में पानी और सफेद सिरका मिलाएं। इसे तकिए पर हल्का-हल्का स्प्रे करें। इसके बाद इसे हवादार जगह या धूप में अच्छी तरह सूखने दें।
4/5 Image Source : MAGNIFIC
लेमन जूस और डिटर्जेंट से धुलाई: अगर आपका तकिया वॉशेबल है, तो इसे धोकर बदबू पूरी तरह हटाई जा सकती है। हल्के गरम पानी में माइल्ड डिटर्जेंट और 1-2 चम्मच नींबू का रस मिलाकर तकिए को धोएं। धोने के बाद इसे पूरी तरह सूखने दें, क्योंकि अंदर नमी रहने से फिर से बदबू आ सकती है।
5/5 Image Source : MAGNIFIC
एसेंशियल ऑयल का करें इस्तेमाल: अगर आप तकिए में खुशबू चाहते हैं, तो लैवेंडर या टी-ट्री ऑयल का इस्तेमाल करें। इसके लिए एक कप पानी में 4-5 बूंदें लैवेंडर या टी-ट्री ऑयल को मिलाकर तकिए के कवर या तकिए पर हल्का स्प्रे करें। लैवेंडर की खुशबू से नींद भी अच्छी आती है।