करीना कपूर की तरह पहनेंगी साड़ी तो शादी में लगेंगी कमाल, देखने वाले कहेंगे 'हुस्न तेरा तौबा तौबा'

Kareena Kapoor Shimmer Saree Look: शादियों का सीजन चल रहा है अगर आप आउटफिट को लेकर परेशान हैं तो करीना कपूर की तरह सिल्वर शिमर साड़ी पहन सकती हैं। भाई-बहन की शादी हो या देवर ननद की शादी, आपसे नजरें हटाना मुश्किल हो जाएगा।

करीना कपूर अपने शानदार ड्रेसिंग सेंस से सभी को अपना दीवाना बना लेती हैं। बेबो की हर अदा न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि उनके चाहने वालों के दिल में बस जाती है। हाल की में करीना कपूर जब सब्यसाची कलेक्शन की सिल्वर शिमर साड़ी पहनकर निकली तो फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ गई। आप किसी भी पार्टी फंक्शन में बेबो के इस लुक को कॉपी कर सकती हैं।
1/5 Image Source : Instagram

2/5 Image Source : Instagram
बेबो ने मशहूर डिजाइनर सब्यसाची की डिजानइर साड़ी को बड़े ही ग्रेस, एलिगेंस और शाइन के साथ कैरी किया है। सिल्वर शिमर साड़ी सर्दियों में शादी के लिए परफेक्ट साबित हो सकती है। आप करीना के इस लुक को पूरा ही कॉपी कर सकती हैं।
3/5 Image Source : Instagram
करीना ने शिमर साड़ी के साथ डीप नेक स्लीवलेस ब्लाउज कैरी किया है। जो उनके स्टाइल को और भी ज्यादा बढ़ा रहा है। इस ब्लाउज के डिजाइन की वजह से बेबो के लुक में चारचांद लग रहे हैं। आप भी इसी तरह का ब्लाउज बनवा सकती हैं।
4/5 Image Source : Instagram
करीना कपूर ने बड़ी ही सिंपल और हल्की डायमंड ज्वैलरी के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है। उन्होंने अपने लुक को स्लीक बन और सॉफ्ट ग्लैम मेकअप से और भी निखारा है।आप इस तरह की साड़ी के साथ शादी के फंक्शन में हल्का बोल्ड मेकअप भी करवा सकती हैं।
5/5 Image Source : Instagram
सिल्वर साड़ी के साथ छोटी सी लाल रंग की बिंदी करीना के लुक को और भी अट्रैक्टिव बना रही है। जब आप किसी पार्टी या फंक्शन में ऐसी साड़ी और लुक कैरी करेंगी तो हर कोई बस आपको ही देखेगा और कहेगा 'हुस्न तेरा तौबा तौबा'।