साड़ी हो या सूट, हर लुक में कल्ट लगती हैं कैटरीना कैफ, नई नवेली दुल्हन ऐसे हो सकती हैं तैयार

एक्ट्रेस कैटरीना कैफ सूट और साड़ी हर लुक में बेहद हसीन लगती हैं। उनके एथनिक लुक्स की लोग तारीफ करते नहीं थकते। नई नवेली दुल्हन कैटरीना कैफ के इन लुक्स को कॉपी कर सकती हैं। देखिए खूबसूरत तस्वीरें।

शादी के बाद चेहरे पर गजब का नूर आने लगता है। मांग में लगा लाल सिंदूर और माथे की बिंदिया खूबसूरती में चार-चांद लगा देती है। आप शादी के बाद एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के सूट साड़ी लुक्स को कॉपी कर सकती हैं।
1/8 Image Source : Insta: @katrinakaif
शादी के बाद चेहरे पर गजब का नूर आने लगता है। मांग में लगा लाल सिंदूर और माथे की बिंदिया खूबसूरती में चार-चांद लगा देती है। आप शादी के बाद एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के सूट साड़ी लुक्स को कॉपी कर सकती हैं।
2/8 Image Source : Insta: @katrinakaif
शादी के बाद आप इस तरह की प्रिंटेड साड़ी के साथ कानों में बड़े ईयर रिंग्स, छोटी सी लाल बिंदी और खुले बालों के साथ हल्का मेकअप लुक ले सकती हैं।
3/8 Image Source : Insta: @katrinakaif
पहला करवाचौथ है तो आप कैटरीना कैफ के जैसी पिंक या रेड साड़ी पहन सकती हैं। अपने लुक को खूबसूरत बनाने के लिए गले में मंगलसूत्र, सिंदूर और खुले बालों के साथ ग्लॉसी मेकअप कर सकती हैं।
4/8 Image Source : Insta: @katrinakaif
दिवाली पर आप कुछ इस तरह की साड़ी और ब्लाउज पहनकर लोगों का दिल चुरा सकती हैं। टिशू साड़ी में नई नवेली दुल्हन का लुक ही अलग नजर आता है।
5/8 Image Source : Insta: @katrinakaif
साड़ी ही नहीं लहंगा में भी कैटरीना गजब की खूबसूरत लगती हैं। आप हल्के कलर के पेस्टल शेड वाले लहंगे पहन सकती हैं। इसके साथ कॉन्ट्रास्ट वाली ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं।
6/8 Image Source : Insta: @katrinakaif
सूट और गाउन भी शादी के बाद पहने के लिए अच्छा विकल्प है। आप पेस्टल शेड्स के सूट उसके साथ बालों को कुछ अलग स्टाइल में कैरी कर सकती हैं।
7/8 Image Source : Insta: @katrinakaif
त्योहार पर लाल रंग की साड़ी बेहद खूबसूरत लगती हैं। अगर आप दिवाली, करवाचौथ या किसी दूसरे फंक्शन में ब्राइट शेड पहनना चाहती हैं तो इस तरह की साड़ी और ब्लाउज पहन सकती हैं।
8/8 Image Source : Insta: @katrinakaif
लाइट शेड में कुछ पहनना है तो कैटरीना कैफ की तरह पिस्ता ग्रीन कलर की हल्के बॉर्डर वाली साड़ी पहन सकती हैं। ये साड़ी कैरी करने में आसान होती हैं और दिखने में खूबसूरत लगती हैं।