मुलेठी और हल्दी स्किन के लिए है अमृत समान, कई परेशानियां होती हैं दूर, जानें कैसे करें इस्तेमाल?

चेहरे पर मुहांसे, दाग-धब्बे और जैसी त्वचा संबंधी समस्याएं लोगों का आत्मविशवास कमजोर कर देती हैं। ऐसे में चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए लोग हज़ारों रुपए खर्च कर देते हैं। लेकिन अगर हम कहें कि आप प्राकृतिक तरीकों से घर पर ही दाग धब्बों से छुटकारा पा सकते हैं। पिगमेंटेशन, डलनेस और दाग-धब्बों के से छुटकारा दिलाने में हल्दी और मुलेठी बेहद फायदेमंद है। चलिए जानते हैं ग्लोइंग और साफ़ त्वचा के लिए इनका इस्तेमाल कैसे करें?
1/5 Image Source : social

2/5 Image Source : social
मुलेठी में ग्लैब्रिडिन की मात्रा अधिक होती है। यह सनस्पॉट और हाइपरपिग्मेंटेशन को फेड करती है क्योंकि यह मेलेनिन के संश्लेषण को रोकता है। इसके अतिरिक्त, यह संवेदनशील त्वचा को आराम पहुँचाता है और सूजन को कम करता है।
3/5 Image Source : social
मुलेठी मेलेनिन के उत्पादन को कम करता है, जिससे त्वचा का रंग हल्का होता है और धब्बे कम दिखते हैं। मुलेठी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा की सूजन और लालिमा को कम करने में मदद करते हैं।मुलेठी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाती है और त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने में मदद करती है।
4/5 Image Source : social
हल्दी में मौजूद करक्यूमिन में चमक बढ़ाने वाले प्रभाव होते हैं।यह त्वचा को आराम पहुँचाने, दाग-धब्बों को हल्का करने और रंगत निखारने में मदद करता है।
5/5 Image Source : social
फेस पैक के लिए एक चम्मच मुलेठी पाउडर, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, 1-2 चम्मच कच्चा दूध और गुलाब जल लें। एक चम्मच मुलेठी पाउडर और आधा चम्मच हल्दी पाउडर में कच्चा दूध और गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पैक को त्वचा पर 1 घंटे तक लगा रहने दें। हल्के गुनगुने पानी से धो लें।