डांडिया नाइट पर लगेंगी कमाल, बस रीक्रिएट करके देखें श्वेता तिवारी के ग्लैमरस लुक्स

श्वेता तिवारी किसी पहचान की मौहताज नहीं हैं। उनकी गिनती इंडस्ट्री की ग्लैमरस एक्ट्रेसेस में की जाती है। वो आज भी सोशल मीडिया पर अपने लुक्स से कहर बरपाती रहती हैं। ऐसे में अगर आप डांडिया नाइट के लिए एथनिक लुक सर्च कर रही हैं तो श्वेता के इन लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

नवरात्रि शुरू होते ही चारों तरफ गरबा और डांडिया की धूम मच जाती है। इस खास मौके पर हर महिला की चाहत होती है कि वह सबसे खूबसूरत और स्टाइलिश दिखे। अगर आप भी इस डांडिया नाइट पर सबसे अलग दिखना चाहती हैं, तो टीवी इंडस्ट्री की एवरग्रीन ब्यूटी श्वेता तिवारी के लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
1/5 Image Source : Shweta Tiwari/Instagram
नवरात्रि शुरू होते ही चारों तरफ गरबा और डांडिया की धूम मच जाती है। इस खास मौके पर हर महिला की चाहत होती है कि वह सबसे खूबसूरत और स्टाइलिश दिखे। अगर आप भी इस डांडिया नाइट पर सबसे अलग दिखना चाहती हैं, तो टीवी इंडस्ट्री की एवरग्रीन ब्यूटी श्वेता तिवारी के लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
2/5 Image Source : Shweta Tiwari/Instagram
डांडिया नाइट के लिए श्वेता तिवारी का ये रेड साड़ी लुक आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकता है। एक्ट्रेस ने इस सिंपल साड़ी को हैवी ब्लाउज के साथ टीमअप किया है। कानों में ईयररिंग्स और खुले बालों के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया है।
3/5 Image Source : Shweta Tiwari/Instagram
श्वेता तिवारी का ये इंडो-वेस्टर्न लुक डांडिया नाइट के लिए एकदम परफेक्ट रहेगा। नियॉन कलर की इस ड्रेस में श्वेता कमाल की लग रही हैं। अगर आप भीड़ से अलग दिखना चाहती हैं तो इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
4/5 Image Source : Shweta Tiwari/Instagram
आजकल डांडिया नाइट पर साड़ी पहनने का गजब का क्रेज है। ऐसे में श्वेता तिवारी का ये साड़ी लुक एथनिक के साथ साथ मॉडर्न टच भी देगा।
5/5 Image Source : Shweta Tiwari/Instagram
ब्लैक हमेशा से ही एवरग्रीन कलर माना गया है। ऐसे में श्वेता तिवारी के इस ब्लैक साड़ी लुक को ट्राय कर आप ग्लैमरस दिख सकती हैं। उन्होंने इसे चोकर सेट के साथ टीमअप किया है।