कृष्ण के नाम पर रखें अपने लाड़ले बेटे का नाम, इतने सुंदर अर्थ हैं कि मॉर्डन नेम भी लगेंगे फीके

अगर आप भी अपने बेटे का नाम भगवान कृष्ण के नाम पर रखना चाहते हैं, तो यहां जान लें कान्हा, कृष्णा और माधव के अलावा कौन से नाम हैं जो मॉर्डन नेम से भी ज्यादा सुंदर और अर्थ वाले हैं। यहां देखें कृष्ण के नामों की लिस्ट।

अच्युत- जिसका अर्थ है अचूक, अद्भुत और चमत्कारी, अधियज्ञ का अर्थ है सभी यज्ञों का दिव्य साक्षी, आनंद का अर्थ है आनंद और परमानंद से परिपूर्ण, अनंत का अर्थ है शाश्वत और अनंत।
1/5 Image Source : India Tv
अच्युत- जिसका अर्थ है अचूक, अद्भुत और चमत्कारी, अधियज्ञ का अर्थ है सभी यज्ञों का दिव्य साक्षी, आनंद का अर्थ है आनंद और परमानंद से परिपूर्ण, अनंत का अर्थ है शाश्वत और अनंत।
2/5 Image Source : India Tv
अनाय बेहद खूबसूरत नाम है जिसका अर्थ है जिसका कोई नेता नहीं और स्वशासित हो, अनिरुद्ध का अर्थ होता है असीम और अजेय, अनीश का अर्थ होता है सर्वोच्च और शक्तिशाली।
3/5 Image Source : India Tv
अच्युतानंद का अर्थ होता है दिव्य आनंद, देवेश का अर्थ होता है देवताओं के स्वामी, द्वारकेश का अर्थ होता है द्वारका के राजा, गोकुलेश का अर्थ होता है गोकुल का स्वामी।
4/5 Image Source : India Tv
कृषिव भी एकदम अलग और बेहद प्यारा नाम है जिसका अर्थ है कृष्ण और शिव का संयोजन, नीलमणि का अर्थ होता है नीला रत्न, रासेष का अर्थ होता है रास नृत्य के स्वामी।
5/5 Image Source : India Tv
कृष्ण के नामों में राधेश भी शामिल हैं जिसका अर्थ है राधा के प्रिय, रसिक का अर्थ है प्रेम से परिपूर्ण, वहीं रुक्मिनेश का अर्थ है रुक्मिणी के पति। आप इनमें से कोई भी अपने बेटे का नाम रख सकते हैं।