No डाइट No एक्सरसाइज, वजन घटाने में असरदार हैं लाइफस्टाइल से जुड़े ये 5 बदलाव

वजन घटाने के लिए डाइटिंग करने या फिर घंटों एक्सरसाइज करने की जरूरत नहीं है। आप लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करके भी आसानी से वजन कम कर सकते हैं। जानिए मोटापा कम करने का सबसे आसान तरीका क्या है?

मोटापा कम करना है तो खाने से जुड़ा एक नियम हमेशा के लिए बना लें। आप अब तक जितना खाना खा रहे थे उस खाने में से 25% कम खाना शुरु कर दें। दिनभर में 4-5 मील कम से कम लें। लेकिन ये मील एकदम लाइट होने चाहिए। एक बार में ज्यादा खाने से बचें।
1/5 Image Source : Freepik
मोटापा कम करना है तो खाने से जुड़ा एक नियम हमेशा के लिए बना लें। आप अब तक जितना खाना खा रहे थे उस खाने में से 25% कम खाना शुरु कर दें। दिनभर में 4-5 मील कम से कम लें। लेकिन ये मील एकदम लाइट होने चाहिए। एक बार में ज्यादा खाने से बचें।
2/5 Image Source : Freepik
दिनभर में कम से कम 10 गिलास पानी जरूर पीएं। हर घंटे पर 1 गिलास पानी पीने की आदत बना लें। इससे भूख भी कम लगेगी और शरीर हाइड्रेट रहेगा। बॉडी डिटॉक्स होगी, जिससे वजन घटाना और भी आसान हो जाएगा।
3/5 Image Source : Freepik
तीसरा नियम बना लें कि जब भी खाना खाएंगे यानि आप दिन के बड़े दो मील लंच और डिनर जब लेंगे तो उससे पहले 1 बड़ी प्लेट भरकर सलाद जरूर खाएंगे। इससे आपकी गट हेल्थ बेहतर बनेगी और वजन घटाने में आसानी होगी।
4/5 Image Source : Freepik
रात में समय पर सो जाएं और कम से कम 8 घंटे की गहरी नींद जरूर लें। भरपूर नींद लेने से मेटाबॉलिज्म तेज होगा। शरीर में तनाव कम होगा और हार्मोंन बैलेंस करने में मदद मिलेगी। ये सारी चीजें मिलकर वेट पर असर करती हैं।
5/5 Image Source : Freepik
पांचवा बदलाव है कि आप दिनभर में कम से कम 10 हजार कदम जरूर चलें। आपको 45 मिनट से लेकर 1 घंटे अच्छी वॉक जरूर करनी चाहिए। इससे वजन घटाने की प्रक्रिया बहुत तेज हो जाएगी। आप खुद को ज्यादा एनर्जेटिक और एक्टिव फील करेंगे।