ना रगड़ने की झंझट, ना बदबू, इन घरेलू नुस्खों से नए जैसे चमकेंगे किचन के तौलिए

किचन के तौलिए अक्सर तेल, मसाले और हल्दी के दागों से चिपचिपे हो जाते हैं, और धोने के बाद भी उनसे अजीब सी बदबू आने लगती है। ऐसे में इसको साफ करने में लोगों को काफी परेशानी होती है। लेकिन बिना ज्यादा मेहनत और बिना रगड़े तौलियों को नए जैसा चमकाने और बदबू हटाने के लिए ये 5 आसान घरेलू नुस्खे को अपना सकते हैं।

सिरका और बेकिंग सोडा: इसके लिए एक बाल्टी या बड़े टब में उबलता हुआ गर्म पानी लें। इसमें 2 चम्मच बेकिंग सोडा और आधा कप सफेद सिरका मिलाएं। इसके बाद तौलियों को इसमें 1 से 2 घंटे के लिए डुबोकर छोड़ दें। बेकिंग सोडा तौलिए की बदबू और जिद्दी तेल को काटता है, जबकि सिरका बैक्टीरिया का सफाया करता है। इसके बाद बस साफ पानी से निचोड़कर सुखा लें।
1/5 Image Source : magnific
सिरका और बेकिंग सोडा: इसके लिए एक बाल्टी या बड़े टब में उबलता हुआ गर्म पानी लें। इसमें 2 चम्मच बेकिंग सोडा और आधा कप सफेद सिरका मिलाएं। इसके बाद तौलियों को इसमें 1 से 2 घंटे के लिए डुबोकर छोड़ दें। बेकिंग सोडा तौलिए की बदबू और जिद्दी तेल को काटता है, जबकि सिरका बैक्टीरिया का सफाया करता है। इसके बाद बस साफ पानी से निचोड़कर सुखा लें।
2/5 Image Source : magnific
नींबू का रस और सेंधा नमक: गंदे, चिपचिपे तौलिए को साफ करने के लिए आप नींबू का रस और सेंधा नमक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए गरम पानी में 2-3 नींबू का रस और 2 चम्मच नमक मिलाएं। इसके बाद गंदे तौलियों को इस घोल में 1 घंटे के लिए भिगो दें। नींबू नेचुरल ब्लीच की तरह काम करता है जिससे तौलिए का रंग निखरता है और मसालों/हल्दी के पीले दाग आसानी से गायब हो जाते हैं।
3/5 Image Source : magnific
डिशवॉशिंग लिक्विड और गर्म पानी: इसके लिए एक बड़े बर्तन या भगोने में पानी उबालें और उसमें 1-2 चम्मच डिशवॉश लिक्विड डाल दें। इसके बाद तौलियों को इस पानी में डालकर 10-15 मिनट के लिए धीमी आंच पर उबलने दें। चिकनाई हटाने के लिए डिशवॉश लिक्विड सबसे बेहतरीन काम करता है। उबालने से कपड़े के रेशों में जमा ग्रीस और तेल बिना मेहनत बह जाता है।
4/5 Image Source : magnific
हाइड्रोजन पेरोक्साइड : गुनगुने पानी में आधा कप हाइड्रोजन पेरोक्साइड मिलाएं। तौलियों को 30-40 मिनट के लिए इसमें डुबोएं। अगर किचन के सफेद या हल्के रंग के तौलिए ज्यादा गंदे और पीले हो गए हैं, तो यह नुस्खा बिना कपड़े को नुकसान पहुंचाए उन्हें तुरंत ब्लीच कर देता है।
5/5 Image Source : magnific
तेज धूप में सुखाएं: तौलियों को किसी भी नुस्खे से साफ करने के बाद सीधे तेज धूप में फैलाएं। सूर्य की यूवी किरणें नेचुरल कीटाणुनाशक होती हैं। धूप में सुखाने से बची बदबू पूरी तरह खत्म हो जाती है और कपड़े में ताजापन आता है।