गरबा के लिए ब्लाउज खरीदने की है तैयारी? लहंगे के साथ खूब जंचेगी ये ट्रेंडी बैक चोली डिजाइन

अगर आप गरबा नाइट पर सबसे ख़ास और स्टाइलिश लगना चाहती हैं तो इन स्टाइलिश ब्लॉउज डिजाइन्स को पहनकर आप ट्रेडिशनल के साथ मॉडर्न लुक भी पा सकती हैं।

अगर आपने अभी तक यह तय नहीं किया है कि गरबा के लिए लहंगे के साथ किस तरह का ब्लॉउज पहनें तो यह लेख आपके लिए है। गरबा के लिए ब्लाउज चुनते समय महिलाएं बैक डिजाइन का खूब ख्याल रखती हैं। ऐस में आपके लिए कुछ ऐसे ट्रेंडी बैक चोली डिजाइन लेकर आए हैं, जो आपके गरबा लुक में चार चांद लगा देंगे।
1/9 Image Source : INSTAGRAM - @navratri_india/vishvaaa
अगर आपने अभी तक यह तय नहीं किया है कि गरबा के लिए लहंगे के साथ किस तरह का ब्लॉउज पहनें तो यह लेख आपके लिए है। गरबा के लिए ब्लाउज चुनते समय महिलाएं बैक डिजाइन का खूब ख्याल रखती हैं। ऐस में आपके लिए कुछ ऐसे ट्रेंडी बैक चोली डिजाइन लेकर आए हैं, जो आपके गरबा लुक में चार चांद लगा देंगे।
2/9 Image Source : INSTAGRAM - @navratri_india
कौड़ियां वाला ब्लाउज़ डिजाइन: साल 2026 में कौड़ियां की लटकन वाला ब्लाउज़ डिजाइन खूब ट्रेंड में है। अगर आपको गरबा नाइट के दिन सबसे खूबसूरत दिखना है तो आप यह अजरक प्रिंट ब्लाउज़ डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। इस ब्लाउज़ की दोनों बैक स्ट्रैप्स और स्लीव्स की बॉर्डर पर कौड़ियां की लटकन इसे एक बहुत ही सुन्दर लुक देती हैं।
3/9 Image Source : INSTAGRAM - @navratri_india
क्रॉस डोरी पैटर्न डिजाइन: अगर आपको गरबा नाइट में सबसे स्टाइलिश दिखना है तो आप क्रॉस डोरी पैटर्न वाला डिजाइन पहन सकती हैं। साथ ही अगर आप चटक रंग पहनना पसंद करती हैं तो यह रेड और ग्रीन कंट्रास्ट ब्लाउज़ डिजाइन गरबा नाइट के लिए परफेक्ट है।
4/9 Image Source : INSTAGRAM - @navratri_india
जिक जैक डोरी डिजाइन: गरबा में जिक जैक डोरी ब्लाउज़ डिजाइन तो एवरग्रीन माना जाता है। अगर आपको गरबा नाइट पर बोल्ड के साथ ग्रेसफुल भी दिखना है, तो आप यह ब्लाउज़ डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। इस ब्लाउज़ के पीछे जिक जैक स्टाइल में डोरी का पैटर्न बना है जिससे बाइक लुक बोल्ड दिखता है।
5/9 Image Source : INSTAGRAM - @navratri_india
डोरी ब्लाउज़ डिजाइन: अगर आपको गरबा नाइट पर सबसे अलग लुक ट्राई करना है तो आप कुछ इस तरह के कलर कॉम्बिनेशन वाला लहंगा लुक ट्राई कर सकती हैं। यह बॉटल ग्रीन और मस्टर्ड येलो प्रिंटेड ब्लाउज़ डिजाइन सोबर लुक दे रहा है। इस ब्लाउज़ का पीछे से चौड़ा यू नेक है, जिसमें ऊपर डोरी और टसल्स लगे हैं। पीठ के पास और स्लीव्स पर मस्टर्ड प्रिंटेड फैब्रिक का वर्क है।
6/9 Image Source : INSTAGRAM - @vishvaaa
बांधनी प्रिंट में जिक जैक डोरी डिजाइन: अगर आपको गरबा नाइट पर बांधनी प्रिंट में कोई ब्लाउज़ पहननी है तो आप स्लीवलेस कट में यह जिक जैक डोरी डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। इस ब्लाउज़ के पीछे बने ओपन बैक में जिक जैक डोरी का काम है और बॉर्डर पर लटकी मोतियों और कौड़ियों की फ्रिंज इसे खूबसूरत लुक देती है।
7/9 Image Source : INSTAGRAM - @vishvaaa
कच्छी कढ़ाई में डीप बैक ब्लाउज़ डिजाइन: अगर आपको गरबा नाइट पर एकदम वाइब्रेंट लुक चाहिए तो तो आप मल्टीकलर कच्छी कढ़ाई वाली डीप बैक ब्लाउज़ डिजाइन का चुनाव कर सकती हैं। इस ब्लाउज़ के ऊपरी हिस्से और स्लीव्स पर खूबसूरत मल्टीकलर एम्ब्रॉयडरी, मिरर वर्क और कौड़ियों की डिटेलिंग है, जबकि पीछे बड़ा ओपन कट-आउट और सिंगल डोरी इसे बहुत ही स्टाइलिश लुक देती है।
8/9 Image Source : INSTAGRAM - @vishvaaa
लहरिया प्रिंट और क्रिस क्रॉस डिजाइन: लहरिया पैटर्न वाला क्रिस क्रॉस डिजाइन भी इन दिनों लड़कियों में बीच खूब ट्रेंड में हैं। अगर आपको गरबा नाइट पर क्लासी दिखना है, तो आप यह डिजाइन ट्राई कर सकती हैं।
9/9 Image Source : INSTAGRAM - @vishvaaa
हॉल्टर स्टाइल डिजाइन: अगर आपको गरबा नाइट पर ग्लैमरस लुक चाहिए, तो आप यह हॉल्टर स्टाइल डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। इस ब्लाउज़ के पीछे की तरफ हॉल्टर-स्टाइल स्ट्रैप्स और लंबी लटकन वाले टसल्स हैं, जो इसे बोल्ड लुक देते है।