घर में बार-बार बन जाते हैं मकड़ी के जाले, ये घरेलू नुस्खे दिलाएंगे छुटकारा

बरसात के मौसम में घर में मकड़ी के जाले हर तरफ नज़र आते हैं। ऐसे में इसे हटाने के लिए लोग कई तरह के उपाय सर्च करते रहते हैं। अगर आप भी सर्च कर रहे हैं और मकड़ी के जाले से छुटकारा पाना चाहते हैं तो यहां बताए गए घरेलू नुस्खे अपान सकते हैं।

पेपरमिंट ऑयल: मकड़ियों को पेपरमिंट की तेज गंध बिल्कुल पसंद नहीं होती। ऐसे में एक स्प्रे बोतल में पानी लें और उसमें 10-15 बूंदें पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल की मिला लें। इसे घर के सभी कोनों, छत के किनारों, खिड़कियों और दरवाजों के पास छिड़कें।
1/5 Image Source : magnific
पेपरमिंट ऑयल: मकड़ियों को पेपरमिंट की तेज गंध बिल्कुल पसंद नहीं होती। ऐसे में एक स्प्रे बोतल में पानी लें और उसमें 10-15 बूंदें पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल की मिला लें। इसे घर के सभी कोनों, छत के किनारों, खिड़कियों और दरवाजों के पास छिड़कें।
2/5 Image Source : magnific
सफेद सिरका: सिरके में मौजूद एसिटिक एसिड मकड़ियों को दूर भगाने में बहुत असरदार है। पानी और सफेद सिरके को बराबर मात्रा में मिलाकर एक स्प्रे तैयार करें और जाले लगने वाली जगहों पर इसका छिड़काव करें।
3/5 Image Source : magnific
नींबू और खट्टे फल: मकड़ियां खट्टी गंध से दूर भागती हैं। आप नींबू या संतरे के छिलकों को घर के कोनों और खिड़कियों के पास रगड़ सकते हैं। आप चाहें तो पानी में नींबू का रस मिलाकर स्प्रे भी कर सकते हैं।
4/5 Image Source : magnific
लहसुन: लहसुन की तीखी गंध मकड़ियों को दूर रखने का एक बेहतरीन तरीका है। लहसुन की कुछ कलियों को कुचलकर पानी में उबाल लें। पानी ठंडा होने पर इसे स्प्रे बोतल में भरकर घर के कोनों में छिड़कें।
5/5 Image Source : magnific
दालचीनी: दालचीनी की तेज महक भी मकड़ियों को घर से बाहर रखने में मदद करती है। घर के उन हिस्सों में दालचीनी का पाउडर छिड़क दें जहां मकड़ियां ज्यादा आती हैं या फिर दालचीनी के तेल को पानी में मिलाकर स्प्रे बनाएं।