गरबा नाइट पर छा जाएंगी आप, नवरात्रि में कंगना रनौत के लुक से लें फैशन इंस्पिरेशन

अगर आप भी नवरात्रि में गरबा नाइट के लिए स्टाइलिश लुक की तलाश में हैं, तो कंगना रनौत के लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। आइए देखते हैं कंगना रनौत का ये शानदार लुक्स।

कंगना रनौत ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पेज पर गरबा लुक शेयर किया है। अगर आप भी नवरात्रि में गरबा नाइट के लिए स्टाइलिश लुक की तलाश में हैं, तो कंगना रनौत के लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। आइए देखते हैं कंगना रनौत का ये शानदार लुक्स।
1/5 Image Source : INSTAGRAM - @kanganaranaut
कंगना रनौत ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पेज पर गरबा लुक शेयर किया है। अगर आप भी नवरात्रि में गरबा नाइट के लिए स्टाइलिश लुक की तलाश में हैं, तो कंगना रनौत के लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। आइए देखते हैं कंगना रनौत का ये शानदार लुक्स।
2/5 Image Source : INSTAGRAM - @Kanganaranaut
कंगना रनौत ने मरून रंग का राजस्थानी ऑउटफिट पहना है, जिस पर कौड़ियों, कढ़ाई का काम किया गया है। साथ ही लहंगे पर बंधेज और बांधनी, आरी-तारी कढ़ाई और शीशे का बेहद खूबसूरत और बारीक काम है।
3/5 Image Source : INSTAGRAM - @Kanganaranut
इस राजस्थानी ऑउटफिट के ब्लाउज का पिछला हिस्सा डोरी डिज़ाइन वाला है। ख़ास बात यह है कि इस बैकलेस ब्लाउज के साथ हेयर स्टाइल भी बहुत अच्छा लग रहा है। उन्होंने लंबी चोटी को फूलों, धागों और लटकनों से सजाया है।
4/5 Image Source : INSTAGRAM - @Kanganaranaut
जूलरी के लिए कंगना ने चांदी का एक बड़ा और भारी हार पहना हुआ है, जिसमें कौड़ियों का काम और नक्काशीदार पेंडेंट है। इसके साथ ही हाथ में भारी ब्रेसलेट, बाजूबंद, कान की बालियां और नाक में नथ पहनी हुई है।
5/5 Image Source : INSTAGRAM - @Kanganaranut
अगर, वहीं मेकअप की बात करें तो उन्होंने आंखों पर डार्क आईलाइनर, काजल, माथे पर मांग टीका और छोटी बिंदियों की डिजाइन बनाई है।