खाना खाते ही गैस से पेट फूल जाता है तो अपनाएं ये आसान उपाय

कई बार कुछ लोगों की शिकायत होती है कि गैस फंस गई है। किसी एक जगह पर गैस लॉक हो जाती है जिससे काफी परेशानी होती है। ऐसे में फंसी हुई गैस को तोड़ने के लिए कीवी या पपीता खाएं।
1/5 Image Source : Freepik
कई बार कुछ लोगों की शिकायत होती है कि गैस फंस गई है। किसी एक जगह पर गैस लॉक हो जाती है जिससे काफी परेशानी होती है। ऐसे में फंसी हुई गैस को तोड़ने के लिए कीवी या पपीता खाएं।
2/5 Image Source : Freepik
गैस एसिडिटी की समस्या जिन लोगों को ज्यादा होती है उन्हें खाने के बाद 10 मिनट की वॉक जरूर करनी चाहिए। नॉर्मल गति से चलने से गैस पास हो जाती है और पाचन भी बेहतर होता है। इसलिए खाने के बाद टहलने की आदत बना लें।
3/5 Image Source : Freepik
बहुत ज्यादा गैस एसिडिटी होने पर आप पुदीने का इस्तेमाल करें। जिन्हें गैस होती है उन्हें खाने के बाद पुदीने की चाय पीने से राहत मिलेगी। इससे ब्लोटिंग यानि पेट फूलने की समस्या भी दूर हो जाएगी।
4/5 Image Source : Freepik
खाने के बाद कुछ घरेलू उपाय करने से भी गैस एसिडिटी और ब्लोटिंग की समस्या दूर होती है। गैस से छुटकारा पाने के लिए अजवाइन और काला नमक खा सकते हैं। इससे तुरंत राहत मिलती है।
5/5 Image Source : Freepik
गैस और पेट फूलने की समस्या जिन लोगों को रहती है वो खाने के बाद 1 चम्मच सौंफ का सेवन करें। इससे डाइजेशन बेहतर होगा और ब्लोटिंग की समस्या दूर होगी। गैस भी नहीं बनेगी।