कोलेजन बढ़ाने में ये फूड्स हैं बेहद फायदेमंद, जानें जवां स्किन के लिए डाइट में कैसे करें शामिल

जैसे जैसी उम्र बढ़ती है स्किन में कोलेजन का उत्पादन कम होने लगता है, जिससे झुर्रियां और महीन रेखाएं दिखने लगती हैं। ऐसे में स्वस्थ और चमकदार त्वचा के लिए कोलेजन बहुत ज़रूरी है। लेकिन, कोलेजन के लिए आपको महंगे सप्लीमेंट्स पर पैसा खर्च करने की ज़रूरत नहीं है। आपके किचन में ऐसे कई ऐसे खाद्य पदार्थ मौजूद हैं जो प्राकृतिक रूप से कोलेजन को बढ़ाने में मदद करते हैं।
1/5 Image Source : FREEPIK

2/5 Image Source : FREEPIK
खट्टे फल: संतरे, नींबू, अंगूर और अन्य खट्टे फल विटामिन सी का एक बेहतरीन स्रोत हैं। विटामिन सी कोलेजन के उत्पादन के लिए एक महत्वपूर्ण तत्व है। यह शरीर के अमीनो एसिड को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसके अलावा, विटामिन सी एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट भी है जो प्रदूषण और सूरज की रोशनी से होने वाले नुकसान से आपकी त्वचा की रक्षा करता है।
3/5 Image Source : FREEPIK
मेवे और बीज: बादाम, अखरोट, चिया बीज, अलसी के बीज और सूरजमुखी के बीज जैसे छोटे-छोटे मेवे और बीज कोलेजन की रक्षा करने में बहुत प्रभावी होते हैं। इनमें विटामिन E, ज़िंक और स्वस्थ वसा भरपूर मात्रा में होते हैं। विटामिन ई, विटामिन सी के साथ मिलकर कोलेजन की मरम्मत और पुनर्निर्माण में मदद करता है।
4/5 Image Source : FREEPIK
हरी पत्तेदार सब्ज़ियाँ: पालक, केल और पत्ता गोभी जैसी हरी पत्तेदार सब्ज़ियाँ भी त्वचा के लिए बहुत फ़ायदेमंद हैं। ये विटामिन K, C और A से भरपूर होती हैं, जो कोलेजन को बनाए रखने में मदद करते हैं। इन सब्ज़ियों में मौजूद क्लोरोफ़िल एक एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है, जो त्वचा को हानिकारक मुक्त कणों से बचाता है।
5/5 Image Source : unsplash
बेरीज: स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, रास्पबेरी और ब्लैकबेरी जैसे बेरीज सिर्फ़ स्वादिष्ट ही नहीं, बल्कि त्वचा के लिए भी फ़ायदेमंद हैं। ये विटामिन सी और एलाजिक एसिड जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो मौजूदा कोलेजन को टूटने से बचाते हैं और नए कोलेजन के उत्पादन को बढ़ावा देते हैं।