इन गलतियों की वजह से नहीं होता है वजन कम

अगर रोजाना एक्सरसाइज़ करने के बाद और अच्छी डाइट और फॉलो करने के बाद भी वजन कम नहीं हो रहा है तो हो सकता है कि आप अपनी डेली रूटीन में ये कुछ गलतियां कर रहे हों

वर्कआउट के साथ अच्छी डाइट फॉलो करने के बाद भी अगर आपका वजन कम नहीं हो रहा है तो हो सकता है कि आप अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर रहे हों, जो आपके वेट लॉस को प्रभावित कर रही हैं। न्यूट्रिशनिस्ट और वेट लॉस कोच लीमा महाजन ने अपने यू ट्यूब पर वीडियो शेयर कर बताया है कि वो कौन सी गलतियां हो सकती हैं?
1/5 Image Source : UNSPLASH
वर्कआउट के साथ अच्छी डाइट फॉलो करने के बाद भी अगर आपका वजन कम नहीं हो रहा है तो हो सकता है कि आप अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर रहे हों, जो आपके वेट लॉस को प्रभावित कर रही हैं। न्यूट्रिशनिस्ट और वेट लॉस कोच लीमा महाजन ने अपने यू ट्यूब पर वीडियो शेयर कर बताया है कि वो कौन सी गलतियां हो सकती हैं?
2/5 Image Source : UNSPLASH
खाना अच्छी तरह से चबाकर न खाना: अगर आप खाना अच्छी तरह से चबाकर नहीं खाते हैं तो यह भी वजन घटाने की प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती है। दरअसल, जल्दी जल्दी खाने से हम अक्सर ज़्यादा खा लेते हैं। वहीं, धीरे धीरे खाने से लेप्टिन नामक हॉर्मोन हमारे ब्रेन को सही समय पर संकेत देता है कि आपका गट फूल हो गया है। इसलिए आप जब भी खाना खाएं उसे अच्छी तरह से चबाकर खाएं।
3/5 Image Source : UNSPLASH
बिना टाइम भूख लगने पर खाना नहीं खाएं, पानी पिएं: अगर आपको लग रहा है कि आपको बिना टाइम के भूख लगी है तो ऐसी स्थिति में आप तुरंत कुछ खाने की बजाय पानी पिएं। दरअसल, कई बार शरीर में पानी की कमी होने पर ऐसा लगता है कि भूख लगी है, जबकि हमें प्यास लगी होती है।
4/5 Image Source : UNSPLASH
नींद की कमी: अगर आप सात से आठ घंटे की नींद नहीं ले रहे हैं तो यह भी वजन घटाने की प्रकिया पर असर डाल सकता है। छह घंटे से कम नींद लेने पर आपका भूख लगने वाला हॉर्मोन घर्लिन बढ़ता है और हंगर कंट्रोलिंग हॉर्मोन लेप्टिन कम होता है। इस वजह से भूख की क्रेविंग बहुत ज़्यादा होने लगती है।
5/5 Image Source : UNSPLASH
प्रोटीन की कमी: अगर आप अपनी डाइट में प्रोटीन कम लेते हैं तो इस वजह से आपको बार बार भूख लगती है और मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है जिससे मोटापा जस का तस रहता है