हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए ये स्नैक्स हैं बेस्ट, डाइट में करें शामिल

अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्किन हेल्दी रहे तो अपनी डाइट में कुछ ये हेल्दी स्नैक्स भी ज़रूर शामिल करें।

हेल्दी स्किन के लिए सिर्फ स्किन केयर ही काफी नहीं है बल्कि आपकी डाइट भी अच्छी होनी चाहिए। अपनी डाइट में हेल्दी पोषक तत्वों को शामिल कर आप अपनी स्किन को अंदरूनी तौर पर हेल्दी बना सकते हैं। डॉक्टर सलीम ज़ैदी, बता रहे हैं कि स्किन को हेल्दी रखने के लिए किन स्नैक्स को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए?
1/5 Image Source : UNSPLASH

2/5 Image Source : UNSPLASH
उबाले हुए अंडे: अगर आप अपनी स्किन हेल्दी और ग्लोइंग रखना चाहते हैं तो डाइट में अंडे ज़रूर शामिल करें। यह प्रोटीन और कई बेहतरीन न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है और स्किन को अंदर से रिपेयर करने में मदद करता है।
3/5 Image Source : UNSPLASH
एप्पल के साथ पीनट बटर: आप अपने स्नैक्स में एप्पल के साथ पीनट बटर का सेवन भी कर सकते हैं। यह कॉम्बिनेशन स्किन के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें फाइबर के साथ हेल्दी फैट भी पाया जाता है। बस इस बात का ध्यान रखें की पीनट बटर में शुगर नहीं होना चाहिए।
4/5 Image Source : UNSPLASH
नींबू के साथ स्प्राउट्स: स्प्राउट्स में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह कॉम्बिनेशन स्किन में कोलेजन बढ़ाने का काम करता है। स्प्राउट्स में नींबू डालकर इसका सेवन करने से स्किन नेचुरली ग्लो करती है।
5/5 Image Source : UNSPLASH
सीड्स: सीड्स का सेवन भी स्किन और हेयर दोनों के लिए फायदेमंद माना जाता है। आप स्किन और हेयर के लिए अलसी के बीज, कद्दू के बीज और सूरजमुखी के बीजों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।